फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Gram Panchayat Election 2022: BJP Shiv Sena Alliance Claims for Win in Panchayat Polls Know More

Maharashtra : पंचायत चुनाव में शिंदे-भाजपा गठबंधन की बड़ी जीत, 50 फीसदी से ज्यादा सीटें जीते

Tue, 20 Sep 2022 09:04 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 20 Sep 2022 09:04 AM IST
सार

बावनकुले ने बताया कि सरपंच के चुनाव में 259 पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना समर्थित 40 सरपंच चुने गए। इस तरह 50 फीसदी से ज्यादा सरपंच सत्तारूढ़ गठबंधन के निर्वाचित हुए। 

विज्ञापन
Maharashtra Gram Panchayat Election 2022: BJP Shiv Sena Alliance Claims for Win in Panchayat Polls Know More
एकनाथ शिंदे- देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों में राज्य में सत्तारूढ़ शिंदे-भाजपा गठबंधन ने बड़ी जीत का दावा किया है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राज्य की जनता ने इसके साथ ही शिंदे-फडणवीस सरकार पर मुहर लगा दी है। उन्होंने दावा किया कि 50 फीसदी से ज्यादा नवनिर्वाचित सरपंचों ने इस गठबंधन का समर्थन किया है। 

विज्ञापन


भजपा नेता बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र के 16 जिलों की 547 ग्राम पंचायतों के चुनाव रविवार को हुए थे। इनमें 76 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। सोमवार को मतगणना हुई। हालांकि, ये चुनाव दलीय आधार पर नहीं हुए थे, लेकिन जीत के बाद 50 फीसदी से ज्यादा सरपंचों ने हमारी गठबंधन सरकार का समर्थन किया। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के अलावा सरपंच के भी सीधे चुनाव हुए थे। बावनकुले ने बताया कि सरपंच के चुनाव में 259 पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना समर्थित 40 सरपंच चुने गए। इस तरह 50 फीसदी से ज्यादा सरपंच सत्तारूढ़ गठबंधन के निर्वाचित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री बावनकुले ने कहा कि इन चुनावों के नतीजों से शिंदे-फडणवीस सरकार के प्रति जनता के विश्वास की एक बार फिर पुष्टि हो गई है। बता दें, जून में शिंदे के नेतृत्व में 39 शिवसेना विधायकों ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद ठाकरे नीत शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा सरकार गिर गई थी। फिर राज्य में शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई है। 

शिंदे गुट बीकेसी मैदान में करेगा दशहरा रैली
उधर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट को मुंबई के बीकेसी के मैदान में दशहरा रैली की इजाजत मिल गई है। वहीं, उद्धव ठाकरे  शिवाजी मैदान में रैली करेंगे।  शिवसेना गुटों ने प्रतिष्ठित शिवाजी पार्क में अपनी रैलियां आयोजित करने का दावा किया था। हालांकि पहले दोनों पार्टियों ने ही बीकेसी में दशहरा पर रैली करने की परमिशन मांगी थी। 


शिंदे गुट को बीकेसी में अपनी रैली करने की अनुमति मिल गई है। लेकिन बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा शिवाजी पार्क मैदान के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रवक्ता अरविंद सावंत ने कहा कि पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत के आधार पर उन्हें शिवाजी पार्क में रैली की अनुमति मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed