फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra mla sanjay shirsat controversial statement on priyanka chaturvedi called traitor

Maharashtra: शिवसेना विधायक ने प्रियंका चतुर्वेदी पर की विवादित टिप्पणी, सांसद ने बताया 'गद्दार'

Mon, 31 Jul 2023 10:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 31 Jul 2023 10:30 AM IST
सार

संजय शिरसाट की टिप्पणी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मैं कैसी दिखती हूं और मैं आज जहां हूं, वहां कैसे पहुंची हूं, ये बताने के लिए मुझे किसी गद्दार की जरूरत नहीं है।'

विज्ञापन
maharashtra mla sanjay shirsat controversial statement on priyanka chaturvedi called traitor
संजय शिरसाट और प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी पर विवादित टिप्पणी की, जिसे लेकर उनकी तीखी आलोचना हो रही है। बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना (उद्धव) पार्टी से सांसद हैं। संजय शिरसाट की टिप्पणी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने भी पलटवार किया है और संजय शिरसाट को गद्दार बता दिया है। वहीं आदित्य ठाकरे ने भी संजय शिरसाट की टिप्पणी की आलोचना की है।
विज्ञापन


संजय शिरसाट ने की विवादित टिप्पणी
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक संजय शिरसाट ने दावा किया है कि आदित्य ठाकरे ने प्रियंका चतुर्वेदी को उनकी सुंदरता की वजह से राज्यसभा भेजा है। संजय शिरसाट ने दावा किया है कि यह बात उन्हें पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने बताई थी। चंद्रकांत खैरे उद्धव ठाकरे की पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। 
विज्ञापन


प्रियंका चतुर्वेदी ने किया पलटवार
संजय शिरसाट की टिप्पणी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मैं कैसी दिखती हूं और मैं आज जहां हूं, वहां कैसे पहुंची हूं, ये बताने के लिए मुझे किसी गद्दार की जरूरत नहीं है।' चतुर्वेदी ने कहा कि शिरसाट ने अपने बयान से महिलाओं और राजनीति पर अपनी गंदी सोच का प्रदर्शन किया है। शिरसाट ने अपनी आत्मा बेच दी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य ठाकरे ने भी की आलोचना
आदित्य ठाकरे ने संजय शिरसाट की टिप्पणी पर कहा कि शिरसाट का दिमाग सड़ा हुआ है और उन्हें अपनी कीमत पता चल गई है। मुझे नहीं पता कि ऐसे सड़ी हुई मानसिकता के लोग राजनीति कैसे बचे हुए हैं। बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी साल 2019 में कांग्रेस छोड़ने के बाद शिवसेना में शामिल हुईं थी। शिवसेना ने उन्हें राज्यसभा भेजा। 


औरंगाबाद से शिवसेना विधायक संजय शिरसाट भी उन विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बाल ठाकरे की शिवसेना में बगावत की थी। संजय शिरसाट ने आरोप लगाया था कि 'उद्धव ठाकरे विधायकों से नहीं मिलते थे। विधायकों को कई घंटे तक गेट पर इंतजार कराया जाता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed