फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra minister Sanjay Shirsat Says Portfolio allocation likely to take place on Thursday

Portfolio Allocation: महाराष्ट्र में आज हो सकता है विभागों का आवंटन; शिवसेना प्रवक्ता संजय शिरसाट का दावा

Thu, 19 Dec 2024 06:30 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 19 Dec 2024 06:30 PM IST
सार

 महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार आज विभागों का बंटवारा कर सकती है। मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब तक विभागों का आवंटन नहीं किया गया है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra minister Sanjay Shirsat Says Portfolio allocation likely to take place on Thursday
शिवसेना नेता संजय शिरसाट - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में देवेन्द्र फड़नवीस सरकार में विभागों का आवंटन आज हो सकता है। राज्य मंत्री और शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने ये दावा किया है। उन्होंने विधानपरिषद में कहा कि विभागों का आवंटन आज होने की संभावना है। इस दौरान एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रवक्ता शिरसाट ने यह भी बताया कि पूरक मांगों पर चर्चा शुक्रवार से शुरू होगी।

विज्ञापन


15 दिसंबर को 39 मंत्रियों ने ली थी शपथ
गौरतलब है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने 5 दिसंबर को शपथ ली थी। इसके बाद 15 दिसंबर को 39 मंत्रियों ने नागपुर राजभवन में पद की शपथ ली। मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब तक विभागों का आवंटन नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक राम शिंदे बने विधान परिषद के अध्यक्ष 
भाजपा विधायक राम शिंदे निर्विरोध महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष चुने गए। परिषद के अध्यक्ष का पद राकांपा नेता रामराजे नाइक-निंबालकर के कार्यकाल समाप्त होने के बाद सात जुलाई 2022 से ही खाली था। राम शिंदे के निर्वाचित होने के बाद से ही विधानमंडल के दोनों सदनों के अध्यक्ष का पद भाजपा के पास है। पिछले हफ्ते भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर निर्विरोध महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर चुने गए थे। राम शिंदे आठ जुलाई 2022 को महाराष्ट्र विधानमंडल के उच्च सदन के सदस्य बने। इससे पहले, उन्होंने 2014-19 तक तत्कालीन देवेंद्र फड़नवीस सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया था। बता दें कि विधानसभा चुनाव में उन्हें कर्जत जामखेड विधानसभा सीट से  राकांपा-एसपी नेता रोहित पवार से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा, शिव सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महायुति ने भारी जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए। इन नतीजों में 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति ने 230 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed