फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra minister Girish Mahajan apologises for not mentioning Ambedkar in his Republic Day speech

गणतंत्र दिवस पर नासिक में रार: आंबेडकर का नाम लेना भूले मंत्री, महिला कर्मचारी की आपत्ति पर माफी मांगनी पड़ी

Mon, 26 Jan 2026 05:02 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 26 Jan 2026 05:02 PM IST
सार

नासिक के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक हाई-प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। वन विभाग की एक महिला कर्मचारी ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जमकर हंगामा किया।  महिला कर्मचारी ने इस बात पर एतराज जताया कि मंत्री गिरीश महाजन ने अपने भाषण के दौरान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का नाम क्यों नहीं लिया? 

विज्ञापन
Maharashtra minister Girish Mahajan apologises for not mentioning Ambedkar in his Republic Day speech
महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उनके भाषण में डॉ. भीमराव आंबेडकर का उल्लेख नहीं किए जाने पर एक वन विभाग की कर्मचारी ने आपत्ति जता दी। इस घटनाक्रम के बाद मंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।

विज्ञापन


महिला कर्मी ने दर्ज करायी आपत्ति
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद महाजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वन विभाग की कर्मचारी माधवी जाधव ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान का उत्सव है और ऐसे अवसर पर संविधान के शिल्पकार डॉ. आंबेडकर का नाम न लेना उचित नहीं है। उन्होंने मंत्री पर आंबेडकर की पहचान मिटाने के प्रयास का आरोप लगाया। उनके विरोध के बाद पुलिस ने दखल दिया और जाधव को कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


माधवी जाधव ने आरोप लगाया कि मंत्री ने अपने भाषण में उन लोगों का नाम लिया जो लोकतंत्र और संविधान के लिए जिम्मेदार नहीं थे, जबकि डॉ. आंबेडकर का उल्लेख तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर की वजह से ही उन्हें सरकारी नौकरी मिली है और वह माफी नहीं मांगेंगी, चाहे प्रशासन उन्हें निलंबित ही क्यों न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने स्वीकारी गलती और मांगी माफी
बाद में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का नाम न लेना पूरी तरह अनजाने में हुई चूक थी। उन्होंने कहा, मैंने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ जैसे नारे लगाए, लेकिन डॉ. आंबेडकर का नाम लेना रह गया। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मैं हमेशा अपने भाषणों में उनका सम्मान करता हूं और इसके लिए माफी मांगता हूं।

इस घटना पर सियासी प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। मुंबई की सांसद और शहर कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान का उत्सव है और इसके निर्माताओं को भूल जाना भाजपा की महाराष्ट्र विरोधी सोच को दर्शाता है।गायकवाड़ ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की अधिकारी माधवी जाधव द्वारा उठाई गई आपत्ति प्रत्येक स्वाभिमानी मराठी नागरिक की आवाज को दर्शाती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल को केवल सत्ता और धन की परवाह है और राज्य और राष्ट्र को आकार देने वाले नेताओं के लिए उसके मन में कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘महाराष्ट्र की जनता सत्ता के नशे में चूर ऐसे मंत्रियों को कभी माफ नहीं करेगी।’


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed