{"_id":"5c33860cbdec2256ab4fd22c","slug":"maharashtra-minister-dr-deepak-sawant-resigns-as-shiv-sena-did-not-nominate-to-legislative-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के मंत्री ने दिया इस्तीफा, विधायक नहीं रहने के कारण उठाया कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के मंत्री ने दिया इस्तीफा, विधायक नहीं रहने के कारण उठाया कदम
Mon, 07 Jan 2019 10:32 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. दीपक सावंत ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। अपनी पार्टी शिवसेना द्वारा विधानपरिषद के लिए नामित नहीं किए जाने पर सावंत ने यह कदम उठाया है।
विधानपरिषद के सदस्य के रूप में सावंत का कार्यकाल पिछले साल जुलाई में खत्म हुआ था लेकिन वह इस आस में वह मंत्री बने रहे कि पार्टी फिर से उन्हें विधान परिषद में भेजेगी।
सूत्रों ने बताया कि शिवसेना नेतृत्व ने सावंत को विधान परिषद में एक बार फिर भेजने से इनकार कर दिया। दरअसल पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने उन पर अक्षमता का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
सावंत ने मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के आखिरी दिन इस्तीफा दिया। स्वास्थ्य विभाग का प्रभार वरिष्ठ शिवसेना मंत्री एकनाथ शिंदे को सौंपा गया है।
नियमों के अनुसार कोई व्यक्ति महज छह महीने तक ही विधानमंडल के किसी भी सदन का सदस्य रहे बगैर मंत्री रह सकता है। छह महीने पूरा होने से पहले उसे विधानसभा या विधानपरिषद का सदस्य बनना होगा, अन्यथा इस्तीफा देना पड़ेगा।
(इनपुट:भाषा)