फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Minister Aslam Shaikh calls Salman Khurshid a random idiot and reacts to G Kishan Reddys remarks on Hinduism

महाराष्ट्र : मंत्री असलम शेख ने सलमान खुर्शीद को बताया 'बेवकूफ', किशन रेड्डी की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

Mon, 15 Nov 2021 02:34 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Nov 2021 02:34 AM IST
सार

सलमान खुर्शीद के हिंदुत्व पर प्रतिक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी पर हमला करते हुए, महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा कि केंद्र को भूख, बेरोजगारी और चीन के अतिक्रमण पर चर्चा करनी चाहिए, न कि किसी 'बेवकूफ' की टिप्पणी पर।

विज्ञापन
Maharashtra Minister Aslam Shaikh calls Salman Khurshid a random idiot and reacts to G Kishan Reddys remarks on Hinduism
महाराष्ट्र के टेक्सटाइल मंत्री असलम शेख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर की गई टिप्पणी पर महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोग नौकरी खो रहे हैं और भूख से मर रहे हैं। पड़ोसी देश हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा करने की जरूरत है न कि किसी बेवकूफी भरे बातों पर।

विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज ओवर अयोध्याः नेशनहुड इन आवर टाइम्स' में हिंदुओं को लेकर टिप्पणी की गई है। खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुओं की तुलना चरमपंथी संगठनों आईएस और बोको हराम से की थी।
विज्ञापन


एएनआई से बात करते हुए असलम शेख ने कहा कि “लोग नौकरी खो रहे हैं और भूख से मर रहे हैं। पड़ोसी देश हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा करने की जरूरत है, न कि किसी 'बेवकूफ' की टिप्पणी पर।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब के दावों पर टिप्पणी की थी। जी किशन रेड्डी ने कहा था, "कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता के इस तरह के बयान सराहनीय नहीं हैं। जब तक भारत में हिंदू हैं, यहां धर्मनिरपेक्षता बनी रहेगी। जिस दिन वे अल्पसंख्यक हो जाएंगे, पाकिस्तान, बांग्लादेश की तरह कोई धर्मनिरपेक्षता नहीं होगी।

 

इसी बीच, खुर्शीद ने उन लोगों पर कटाक्ष किया जिन्होंने उनकी पुस्तक को निशाना बनाया है और कहा कि जिन्होंने टिपण्णी की है उनकी अंग्रेजी में कमजोर हैं, उन्हें इसकी स्पष्टता के लिए अनुवाद करवाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने समरूप (सिमीलर) शब्द का इस्तेमाल किया है न कि समान शब्द का।



खुर्शीद ने चुटकी लेते हुए कहा कि "अंग्रेजी में 'समरूप' शब्द है जिसका अर्थ उससे मिलता जुलता है। मुझे खेद है कि मैंने अंग्रेजी में लिखा; वे अंग्रेजी में कमजोर लगते हैं, इसका स्पष्टता के लिए अनुवाद करवाना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed