{"_id":"5fcc53ea87700e539703ba36","slug":"maharashtra-many-people-injured-in-cylinder-blast-in-lalbaug-fire-brigade-jumbo-tankers-are-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के लालबाग में सिलेंडर धमाके में एक की मौत, 20 घायल, पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई के लालबाग में सिलेंडर धमाके में एक की मौत, 20 घायल, पांच की हालत गंभीर
Sun, 06 Dec 2020 10:50 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
घायलों से मिलती मुंबई की मेयर
- फोटो : ANI
मुंबई महानगर के लालबाग क्षेत्र में चार मंजिला एक आवासीय इमारत में रविवार सुबह आग लगने से कम से कम 20 लोग झुलस गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और पांच लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अग्निमशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गणेश गली क्षेत्र स्थित साराभाई इमारत की दूसरी मंजिल पर सुबह सात बजकर 20 मिनट पर आग लग गई।
विज्ञापन
Mumbai: One person dead, five people remain critical who were injured in cylinder blast in Lalbaug area, earlier today. Total 20 people were injured in the incident. https://t.co/9FnneiOm3e
— ANI (@ANI) December 6, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि आग से 20 लोग झुलस गए जिनमें से 12 का इलाज केईएम अस्पताल में चल रहा है, जबकि चार लोगों को ग्लोबल हॉस्पिटल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इसी बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल गई थीं।