फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Man tried to give daughter as human sacrifice to find hidden treasure, police arrested nine people

महाराष्ट्र: छिपा हुआ खजाना ढूंढने के लिए 18 साल की लड़की की बलि का प्रयास, पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2022 03:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 27 Apr 2022 03:02 PM IST
सार

अपनी बड़ी बेटी को दफानने के लिए आरोपी ने घर में ही एक बड़ा गड्ढा खोदा था। पीड़िता ने किसी तरह इसकी जानकारी अपने एक दोस्त को दी, जिसके बाद पुलिस की मदद से उसे बचाया जा सका। 

विज्ञापन
Maharashtra Man tried to give daughter as human sacrifice to find hidden treasure, police arrested nine people
तंत्र मंत्र

विस्तार

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां छिपा हुआ खजाना ढूंढने के लिए कथित तौर पर 18 साल की लड़की की बलि देने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया, इस घटना में पीड़िता के पिता, तांत्रिक और सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


यवतमाल पुलिस अधीक्षक दिलीप भुजबल पाटिल ने बताया, मुख्य आरोपी की दो बेटियां हैं। कथित तौर पर उसने अपनी बड़ी बेटी का यौन शोषण भी किया और उसे धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्रा पढ़ाई के लिए अपने एक रिश्तेदार के यहां रहती थी और हाल ही में मदनी गांव में अपने घर आई थी। 
विज्ञापन


दफनाने के लिए खोदा था गड्ढा
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिन से अपने घर पर तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा था। अपनी बड़ी बेटी को दफानने के लिए उसने घर में ही एक बड़ा गड्ढा भी खोदा था। पीड़िता ने किसी तरह इसकी जानकारी अपने एक दोस्त को दी, जिसके बाद पुलिस की मदद से उसे बचाया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed