फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Man stabs 12-year-old girl to death for spurning his proposal, tries to end life

Maharashtra: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू मारकर की हत्या, फिर आत्महत्या की कोशिश की

Thu, 17 Aug 2023 02:48 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, ठाणे।
पीटीआई, ठाणे। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 17 Aug 2023 02:48 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की पर हमले के बाद जैसे ही कांबले मौके से भागने की कोशिश करने लगा, उसे स्थानीय लोगों ने घेर लिया। इसके बाद उसने फिनाइल की एक बोतल निकाली और पी लिया। उन्होंने कहा, कांबले का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Maharashtra: Man stabs 12-year-old girl to death for spurning his proposal, tries to end life
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 20 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर 12 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कीटाणुनाशक पीकर अपनी जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदित्य कांबले ने बुधवार शाम कल्याण के तीसगांव इलाके में नाबालिग को उसकी मां की मौजूदगी में बार-बार चाकू मारा। चाकू के हमले से घायल लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पड़ोसियों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि कांबले ने नाबालिग की दैनिक दिनचर्या के बारे में अधिक जानकारी के लिए उस हाउसिंग सोसाइटी का कई बार दौरा किया था, जहां लड़की रहती थी। बुधवार को वह उसी हाउसिंग सोसाइटी में लड़की के ट्यूशन क्लास से लौटने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने कहा कि जब लड़की और उसकी मां इमारत के पास पहुंचे, तो कांबले ने उसकी मां को धक्का दे दिया और नाबालिग पर चाकू से बार-बार हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि लड़की पर हमले के बाद जैसे ही कांबले मौके से भागने की कोशिश करने लगा, उसे स्थानीय लोगों ने घेर लिया। इसके बाद उसने फिनाइल की एक बोतल निकाली और पी लिया। उन्होंने कहा, कांबले का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार रात को कांबले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को आईपीसी की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत उसके खिलाफ एक और एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed