फर्जीवाड़े का पर्दाफाश : खुद का 50 लाख का बीमा कराया, फिर फिल्मी स्टाइल में कर दी ग्रामीण की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसकी मदद करने के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले अमेरिका में रहता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पुलिस ने किसी फिल्म की कहानी की तरह खुद की मौत का झूठा नाटक रचने वाले 54 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने 50 लाख रुपये की बीमे की रकम पाने के लिए यह नाटक किया। आरोपी ने मानसिक रूप से विक्षिप्त एक ग्रामीण की हत्या कर दी, जिसे उसने सांप के डंसने से हुई मौत बताया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की मदद करने वाले चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह भी बताया कि उक्त आरोपी पहले अमेरिका में रहता था।
यह घटना इस साल अप्रैल में अहमदनगर जिले की अकोले तहसील के राजूर गांव में हुई थी। मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के मामले में मुख्य आरोपी की मदद करने के आरोप में चार अन्य लोग भी गिरफ्तार हुए हैं।
अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने कहा, मुख्य आरोपी प्रभाकर वाघचौरे पिछले 20 साल से अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रहा था। उसने एक अमेरिकी फर्म से 50 लाख डॉलर का जीवन बीमा लिया था।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी जनवरी 2021 में भारत आया था। उसके बाद वह अहमदनगर जिले के एक गांव धमनगांव पाट में अपने ससुराल में रहने लगा। वाघचौरे ने कथित तौर पर एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति को मारने की साजिश रची। उसने इस साजिश में संदीप तालेकर, हर्षद लाहमगे, हरीश कुलाल और प्रशांत चौधरी को बीमे की रकम में हिस्सा देने का वादा करके शामिल किया।
पाटिल ने कहा कि वाघचौरे फिर राजूर गांव चला गया और किराए के मकान में रहने लगा। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एक जहरीला सांप लिया और मानसिक रूप से अस्थिर ग्रामीण को उस सांप से डंसवा दिया।
यह सुनिश्चित करने के बाद कि वह मर चुका है, आरोपी उसे अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने खुद को मृतक के परिजन के रूप में पेश किया। अस्पताल के रजिस्टर में उसका नाम प्रभाकर वाघचौरे के रूप में दर्ज करवाया। मृतक के परिजन के रूप में और उसका नाम प्रभाकर वाघचौरे के रूप में दर्ज किया गया।
आरोपियों ने अस्पताल कर्मियों आदि को बताया कि मृतक व्यक्ति यूएसए से आया था और अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव में रह रहा था। एसपी ने कहा, उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य कानूनी दस्तावेज हासिल किए और उन्हें यूएसए भेज दिया, जहां उनके बेटे ने बीमा के लिए आवेदन किया। यहां वाघचौरे और अन्य लोगों ने उस व्यक्ति का अंतिम संस्कार भी किया।
उन्होंने कहा कि अमेरिका स्थित फर्म को संदेह हुआ क्योंकि वाघचौरे ने उन्हें पहले भी धोखा देने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि फर्म ने दावे की पुष्टि के लिए जांचकर्ताओं को भारत भेजा और हमसे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि उसके बाद जांच के दौरान पूरी साजिश का खुलासा हुआ।
पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने गुजरात के वडोदरा से वाघचौरे को गिरफ्तार किया है। इसके बाद, अन्य चार को भी हत्या सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।