अजब मांग: दूल्हे और उसके परिवार ने दहेज में मांगा 21 नाखूनों वाला कछुआ और लैब्राडोर कुत्ता, अब होगी जेल!
औरंगाबाद के उस्मानपुर पुलिस थाना में तैनात नासिक निवासी एक जवान और उसके परिवार पर कथित तौर पर दहेज में 21 नाखूनों वाला कछुआ और लैब्राडोर कुत्ता मांगने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में जागरूकता अभियान और कानून होने के बावजूद दहेज प्रथा जारी है। वहीं दहेज में आपने नकदी, गहने, गाड़ी, फ्लैट और महंगे गिफ्ट मांगने के बार में आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक दूल्हे और उसके परिवार ने दहेज में ऐसी अजीब मांग रख दी, जिसके बारे में आप सोचकर ही हैरान हो जाएंगे। दरअसल, औरंगाबाद के उस्मानपुर पुलिस थाना में एक परिवार पर कथित तौर पर दहेज में 21 नाखूनों वाला कछुआ और लैब्राडोर कुत्ता मांगने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद के उस्मानपुरा में रहने वाले एक लड़के की शादी रामनगर इलाके की एक लड़की के साथ तय हुई थी। 10 फरवरी, 2021 को दोनों की सगाई भी गई। दोनों पक्षों ने मिलकर तय किया था कि कुछ महीनों बाद शादी होगी, लेकिन इस बीच लड़के वालों ने लड़की वालों के सामने दहेज में अजब मांग रख दी।
लड़की के पिता का कहना है कि उनके एक रिश्तेदार ने लड़की की शादी की बात की थी। फरवरी में उनकी लड़की की सगाई औरंगाबाद के रामनगर इलाके में स्थित एक मैरिज हॉल में हुई थी। सगाई में दुल्हन के माता-पिता ने लड़के को 10 ग्राम की सोने की अंगूठी और दो लाख रुपये नकद दिया था। लड़की के पिता ने बताया कि वह दहेज के खिलाफ हैं, लेकिन उन्होंने तय किया कि अपनी बच्ची की खुशी के लिए वह थोड़ा बहुत दहेज देंगे। सगाई के बाद दूल्हे के परिवार ने लड़की के पिता से दहेज में 21 नाखूनों वाला कछुआ, लैब्राडोर कुत्ता और लड़की की सरकारी नौकरी लगाने के लिए 10 लाख की मांग कर दी।
An FIR was registered in Maharashtra's Aurangabad against a Nashik-based man & his family members for demanding a tortoise with 21 toenails & a black labrador as dowry, under sections 406, 420, & 34 of IPC: Sadhna Adhav, Sub-Inspector at Osmanpura PS in Aurangabad (24.07) pic.twitter.com/NPGYcbLA0g
— ANI (@ANI) July 25, 2021
लड़की के पिता का कहना है कि शादी के लिए ऐसी मांग सुनकर परेशान होना स्वभाविक है। इसके बाद हमने पुलिस से लालची लोगों के खिलाफ शिकायत करने का फैसला किया। उस्मानपुरा पुलिस स्टेशन में बुधवार को दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।