{"_id":"5d31e0428ebc3e6ca164fd6a","slug":"maharashtra-man-beaten-up-for-refusing-to-chant-jai-shri-ram","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: ‘जय श्री राम’ ना बोलने पर शख्स की कर दी पिटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: ‘जय श्री राम’ ना बोलने पर शख्स की कर दी पिटाई
Fri, 19 Jul 2019 08:52 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 19 Jul 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ‘जय श्री राम’ ना बोलने पर कुछ लोगों ने एक शख्स की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि एक होटल का कर्मचारी इमरान इस्माइल पटेल शुक्रवार तड़के अपने घर लौट रहा था जब करीब 10 बदमाशों ने उसकी बाइक रोक वाहन की चाबी छीन ली और उससे ‘जय श्री राम’ बोलने को कहा।
विज्ञापन
बेगमपुर पुलिस थाना निरीक्षक मधुकर सावंत ने कहा, ‘हमें इस संबंध में शिकायत मिली है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।’