फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Maliks allegation- BJP MLA grabbed temple land, commission again fined Deshmukh

महाराष्ट्र: मलिक का आरोप- भाजपा विधायक ने हड़पी मंदिर-मस्जिद की जमीन, आयोग ने देशमुख पर फिर ठोका जुर्माना

Tue, 21 Dec 2021 09:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 21 Dec 2021 09:37 PM IST
सार

मलिक ने आरोप लगाया कि भाजपा राम, विठोबा और खंडोबा की जमीन भी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने बीड़ जिले के आष्टी तालुका में सात मंदिरों की 300 एकड़ और दरगाह की 213 एकड़ जमीन पर सांठगांठ कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पर प्लॉट काटकर भाजपा नेताओं ने हजारों करोड़ रुपये कमाए। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: Maliks allegation- BJP MLA grabbed temple land, commission again fined Deshmukh
नवाब मलिक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच सियासी घमासान थम नहीं रहा है। मंगलवार को राज्य विधानमंडल की बैठक के पहले ही दिन अल्पसंख्यक विकास मंत्री व राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने विधान परिषद के भाजपा सदस्य सुरेश धस और पूर्व विधायक भीमराव धोंडे पर मंदिर और मस्जिद की 513 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


मलिक ने आरोप लगाया कि भाजपा राम, विठोबा और खंडोबा की जमीन भी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने बीड़ जिले के आष्टी तालुका में सात मंदिरों की 300 एकड़ और दरगाह की 213 एकड़ जमीन पर सांठगांठ कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पर प्लॉट काटकर भाजपा नेताओं ने हजारों करोड़ रुपये कमाए। कब्जे का खेल साल 2017 से 2020 तक चला। बीड जिले के नेता राम खाडे ने छह धार्मिक स्थलों की जमीन का घोटाला उजागर करते हुए गृह, राजस्व विभाग और प्रवर्तन निदेशालय से 10 मामलों की शिकायत की है। इस आरोप के जवाब में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने विस्तृत जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


देशमुख ने सुनवाई टालने का किया था आग्रह, इसलिए लगाया जुर्माना
उधर, 100 करोड़ रुपये की फिरौती वसूली मामले की जांच कर रहे चांदीवाल न्यायिक आयोग ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। देशमुख की कानूनी टीम की मामले की सुनवाई टालने की मांग से नाराज आयोग ने जुर्माने की रकम कोरोना के लिए बनाए गए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदीवाल आयोग के समक्ष मामला सुनवाई के लिए आया तो देशमुख की कानूनी टीम ने कहा कि वरिष्ठ वकील व्यस्त हैं, इसलिए सुनवाई टाल दी जाए। आयोग ने देशमुख पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए सुनवाई बुधवार दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित कर दी। 


पहले लगाया था 15 हजार रुपये जुर्माना
आयोग ने इस महीने की शुरुआत में भी सुनवाई टालने के अनुरोध पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया था। इससे पहले, मंगलवार को बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे व देशमुख को कमेटी के सामने जिरह के लिए पेश किया गया। देशमुख की कानूनी टीम के सुनवाई टलवाने के बाद अब बुधवार को सचिन वाजे से जिरह होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed