फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Mahavikas Aghadi announced seat distribution Know who will contest on how many seats

MVA: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी में सीटों का बंटवारा तय; जानें कौन-सी सीट किसे मिली

Tue, 09 Apr 2024 12:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 09 Apr 2024 12:02 PM IST
सार

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि उनकी पार्टी ने पीएम मोदी और भाजपा को हराने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बड़ा दिल दिखाने का फैसला किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा से लड़ेंगे। हम सांगली और भिवंडी में एमवीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
Maharashtra Mahavikas Aghadi announced seat distribution Know who will contest on how many seats
MVA - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी ने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। इनमें से उद्धव ठाकरे की शिवसेना (बाला साहेब ठाकरे) 21, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) 10 और कांग्रेस 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। राकांपा (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने हफ्तों की बातचीत के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले का एलान किया। उनका सामना भाजपा, एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना और अजित पवार वाली एनसीपी से होगा। राज्य में 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस ने सांगली और भिवंडी सीटों पर अपना दावा छोड़ा
कांग्रेस ने सांगली और भिवंडी सीटों पर अपना दावा छोड़ दिया है। अब सांगली से शिवसेना (यूबीटी) और भिवंडी से एनसीपी (शरद गुट) चुनाव लड़ेगी। एमवीए की घटक दल शिवसेना ने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना है। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि पार्टी ने गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए बड़ा दिल दिखाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


गठबंधन का जीतना और भाजपा को हराना महत्वपूर्ण: ठाकरे
दक्षिण मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) कार्यालय 'शिवालय' में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सीट-बंटवारे का समझौता हो गया है और गठबंधन का जीतना और भाजपा को हराना महत्वपूर्ण लक्ष्य है। ठाकरे ने यह भी कहा कि एक ही दिन (सोमवार) को 'सूर्य ग्रहण', 'अमावस्या' और भाजपा की रैली का एक अजीब संयोग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की टिप्पणी का दिया जवाब
पीएम मोदी की ओर से उनकी पार्टी को 'नकली शिव सेना' कहे जाने के सवाल पर उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल का भाषण एक प्रधानमंत्री का भाषण नहीं था। जब हम जवाब देते हैं तो कृपया इसे प्रधानमंत्री के अपमान के रूप में न लें। हमारी आलोचना एक भ्रष्ट पार्टी के नेता के बारे में होगी। वसूली करने वालों की पार्टी के किसी नेता के लिए हमें फर्जी कहना सही नहीं है।

नाना पटोले ने कही यह बात
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि उनकी पार्टी ने पीएम मोदी और भाजपा को हराने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बड़ा दिल दिखाने का फैसला किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा से लड़ेंगे। हम सांगली और भिवंडी में एमवीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे। हमारे कार्यकर्ता कभी नहीं भूलेंगे कि भाजपा ने हमारे नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कैसा दुर्व्यवहार किया।

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना (यूबीटी) 
जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, उस्मानाबाद, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, बुलढाणा, हथकनंगकाले, औरंगाबाद, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल-वाशिम, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट और मुंबई नॉर्थ ईस्ट।


कांग्रेस इन सीटों पर ठोकेगी ताल
नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर और रामटेक।

राकांपा (शरद गुट) के हिस्से ये सीटें
बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माधा, रावेर, वर्धन, अहमदनगर दक्षिण और बीड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed