फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Milind Deora alleges Congress Uddhav thackeray

Lok Sabha: ‘गठबंधन के कारण उद्धव ठाकरे के सामने कुछ ज्यादा ही झुक गई कांग्रेस’, मिलिंद देवड़ा ने लगाया आरोप

Thu, 18 Apr 2024 06:39 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 18 Apr 2024 06:39 PM IST
सार

समझौते पर कटाक्ष करते हुए देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को यह समझौता रास नहीं आया। मुंबई की पांच सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इस साल सिर्फ दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Milind Deora alleges Congress Uddhav thackeray
Milind Deora - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा सांसद और शिवसेना (शिंदे गुट) नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गठबंधन के कारण कांग्रेस कुछ ज्यादा ही उद्धव ठाकरे के सामने झुक गई है। मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) को कांग्रेस ने कुछ अधिक ही सीटें दे दी हैं। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ने उस पार्टी के सामने आत्मसमर्पण, जिस पर न तो वे भरोसा करते हैं और न ही गठबंधन सहयोगी के रूप में महत्व देती है।

विज्ञापन


पांच सीटों पर लड़ने वाली पार्टी दो सीटों पर सिमटी
गौरतलब है कि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) शामिल हैं। तीनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग समझौते पर अंतिम मुहर लग चुकी है। समझौते के तहत ठाकरे की पार्टी मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर-पूर्व और मुंबई उत्तर-पश्चिम सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं, कांग्रेस केवल दो- मुंबई उत्तर और मुंबई उत्तर-मध्य पर चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं का अपमान किया
समझौते पर कटाक्ष करते हुए देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को यह समझौता रास नहीं आया। मुंबई की पांच सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इस साल सिर्फ दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस मुंबई प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने इसी वजह से अपना अंसतोष व्यक्त किया है। उन्होंने दावा किया कि जब 2019 में महाविकास अघाड़ी गठबंधन बना था तो मुझे भी कुछ ऐसा ही महसूस हुआ था। मैं उनके असंतोष को समझ सकता हूं। देवड़ा ने कहा कि ठाकरे की मांगों को मानकर पार्टी ने अपने नेताओं को नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना (यूबीटी): जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, उस्मानाबाद, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, बुलढाणा, हथकनंगकाले, औरंगाबाद, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल-वाशिम, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट और मुंबई नॉर्थ ईस्ट।

कांग्रेस इन सीटों पर ठोकेगी ताल: नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर और रामटेक।

राकांपा (शरद गुट) के हिस्से ये सीटें: बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माधा, रावेर, वर्धन, अहमदनगर दक्षिण और बीड।

कांग्रेस ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा
महाराष्ट्र कांग्रेस इस बीच चुनाव आयोग पहुंची है। प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंढे ने आयोग को लिखे पत्र में कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना प्रचार के दौरान एमएसआरटीसी बसों पर अवैध रूप से बैनर लगाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। लोंधे ने आरोप लगाया कि बैनरों में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार की तस्वीरें और शिवसेना चुनाव चिन्ह लगा हुआ है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed