फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra lockdown satara under complete shut down here you check what is allowed

महाराष्ट्र: सतारा समेत कुछ जिलों में कोरोना के मामले बढ़े, प्रशासन ने लगाया संपूर्ण लॉकडाउन

Sun, 04 Jul 2021 11:29 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतारा Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 04 Jul 2021 11:29 AM IST
सार

महाराष्ट्र के कुछ जिलों में कोरोना के दैनिक मामले फिर से बढ़ रहे हैं। इसके बाद सतारा और दूसरे जिलों में प्रशासन की ओर से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। वहां जरूरी सेवाओं पर छूट के अलावा बाकी सब बंद रहेगा।

विज्ञापन
maharashtra lockdown satara under complete shut down here you check what is allowed
लॉकडाउन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी होने लगी है लेकिन महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कोरोना के दैनिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के सतारा जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसको देखते हुए प्रशासन ने शनिवार से जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। शनिवार से आठ दिनों तक जिले में लॉकडाउन लगा दिया है।

विज्ञापन


आधिकारिक आदेश के मुताबिक, जिले में चार स्तरीय पाबंदियां लगाई गई हैं। इस दौरान सिर्फ आवश्यक चीजों को पाबंदियों से छूट दी गई है, लेकिन अगले आठ दिनों तक बाकी क्रियाओं पर पाबंदी लगी रहेगी। आधिकारिक आदेश की माने तो जिले में सोमवार से शुक्रवार तक पाबंदियां जारी रहेंगी। जबकि शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। 
विज्ञापन


सतारा के अलावा महाराष्ट्र के दूसरे कई जिलों में भी संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिन जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वहां संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। ये जिले हैं- सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर और अहमदनगर। हालांकि महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, पीम्परी, चिंचवाड़, नासिक, वसई-विरार और दूसरे नगरपालिकाओं में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र, देश के उन राज्यों में से एक है जहां कोरोना के दैनिक मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में 9489 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60,88,841 इतनी हो गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में मरने वाले मरीजों की संख्या  1,22,724 हो गई है। 


इसके अलावा मुंबई में 571 नए दैनिक मामले दर्ज किए गए और पिछले 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद मुंबई में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,24,122 हो गई है और 15,520 मरीजों ने अपना दम तोड़ दिया है। नासिक डिवीजन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वहां 617 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें अहमदनगर में 379 नए मरीज शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed