उद्धव सरकार में होंगे शिवसेना के 15 और एनसीपी-कांग्रेस के 13-13 मंत्री!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्धव ठाकरे के साथ गुरुवार को दो उप मुख्यमंत्री और 15 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसमें शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के पांच-पांच मंत्री शामिल होंगे। रिपोर्ट के अनुसार इस मुद्दे पर सहमति बनाने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर कांग्रेस और शिवसेना के नेताओं की बैठक हो रही है। अबतक का अपडेट-
Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel to attend Uddhav Thackeray's swearing-in ceremony as Maharashtra Chief Minister in Mumbai, tomorrow. (file pic) pic.twitter.com/xhMTmbJ04d Uddhav Thackeray has talked to PM Narendra Modi over phone and invited him to tomorrow's oath taking ceremony. This was in addition to an invitation letter which was sent to PM Modi. #Maharashtra pic.twitter.com/q19CUDiXIr Mumbai: Picture of Bal Thackeray and Indira Gandhi seen on a poster near Sena Bhavan. Poster states, "Balasheb Thackeray's dream fulfilled, Chief Minister from Shiv Sena". pic.twitter.com/FJjvnF4y9v Delhi: Shiv Sena leader Aaditya Thackeray at Congress interim president Sonia Gandhi's residence to invite her for the swearing-in ceremony of Uddhav Thackeray as the Chief Minister of #Maharashtra, tomorrow. pic.twitter.com/RMw65ofgD0 Aaditya Thackeray, Shiv Sena after leaving from Congress president Sonia Gandhi's residence: We came here to seek her blessings. We will also invite Dr Manmohan Singh. #Maharashtra https://t.co/hflHFfCPxh pic.twitter.com/Wum1J5THai Praful Patel, NCP: How many ministers will take oath will be decided tonight. 1 or 2 MLAs from each party will take oath as ministers. Speaker has been decided by all three parties, Speaker will be from Congress and Deputy Speaker from NCP. #Maharashtra https://t.co/kj45FxhIwm Mumbai: NCP's Sharad Pawar & Supriya Sule leave after attending the meeting of NCP-Shiv Sena-Congress MLAs at YB Chavan Centre. #Maharashtra pic.twitter.com/MfnBu18aMA Delhi: Shiv Sena leader Aaditya Thackeray reaches Congress interim president Sonia Gandhi's residence to invite her for the swearing-in ceremony of Uddhav Thackeray as the Chief Minister of #Maharashtra, tomorrow. pic.twitter.com/ni8kXn6pVf Sources: Apart from Chief Minister, Shiv Sena to have 15 ministers, NCP to have Deputy Chief Minister and 13 other ministers. Congress to have Assembly Speaker and 13 ministers. #Maharashtra pic.twitter.com/iYXBFSQu19 Maharashtra: CM-designate Uddhav Thackeray arrives at YB Chavan centre, in Mumbai for the meeting of Congress, NCP and Shiv Sena MLAs. He will take oath as the Chief Minister of the state tomorrow. pic.twitter.com/iMo51dSgFj Ajit Pawar after attending meeting of Nationalist Congress Party (NCP) MLAs in Mumbai: Chief Minister will take oath tomorrow, I informed our MLAs about that programme & told them that all of us have to be there. #Maharashtra pic.twitter.com/pneEDObRHx Mumbai: Ajit Pawar at the meeting of Nationalist Congress Party (NCP) MLAs held at Y. B. Chavan Centre, earlier today. #Maharashtra pic.twitter.com/n0T4aPoFwA Maharashtra: Poster of Ajit Pawar put up in Baramati by Nationalist Congress Party (NCP) workers. Poster states "...let us decide now what you should or should not do. Whole Maharashtra is looking towards you as a future Chief Minister". pic.twitter.com/zc46JQ7Pwy शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण समारोह
#Maharashtra Congress President Balasaheb Thorat in #Mumbai: No decision has been taken on who will be deputy CM. pic.twitter.com/G2BKMxKr0p Mumbai: NCP leaders Ajit Pawar & Supriya Sule arrive at the assembly, ahead of the first session of the new assembly today. Oath will be administered to the MLAs in the assembly today. #Maharashtra pic.twitter.com/lyGtcCunif NCP MLA Rohit Pawar (grand nephew of NCP chief Sharad Pawar) at the assembly in Mumbai: We are happy that Ajit Pawar has come back. He is also here today. He is a part of NCP. Going forward, we would work under his guidance. #Maharashtra pic.twitter.com/cLx7R5KQk9
गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचेंगे।
उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को किया आमंत्रित
उद्धव ठाकरे ने फोन पर पीएम नरेंद्र मोदी से बात की है और उन्हें गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले एक निमंत्रण पत्र भी पीएम मोदी को भेजा गया था।
मुंबई: सेना भवन के पास लगे पोस्टर, एक पोस्टर में बाल ठाकरे और इंदिरा गांधी एक साथ। इसमें लिखा है- बालासाहेब ठाकरे का सपना पूरा हुआ, शिवसेना का मुख्यमंत्री।
दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा, हमने उनका आशीर्वाद लिया है, हम डॉ. मनमोहन सिंह को भी न्योता देंगे।
चार घंटे चली बैठक
मुंबई: कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की बैठक खत्म। वाईबी चव्हाण सेंटर में करीब 4 घंटे चली बैठक। मंत्रीपद को लेकर हुई लंबी चर्चा। प्रफुल्ल पटेल ने कहा- डिप्टी सीएम एनसीपी का, स्पीकर कांग्रेस का होगा। बैठक में मंत्रियों के नामों पर भी चर्चा हुई। हर दल से एक-दो मंत्री शपथ लेंगे। रात तक मंत्रियों के नाम तय होंगे। तीनों दल सभी मुद्दों पर सहमत। इस दौरान उन्होंने कहा कि अजित पवार पर सस्पेंस ही रहने दीजिए। वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि किसी तरह का मतभेद नहीं है।
दिल्ली: शिवसेना नेता व विधायक आदित्य ठाकरे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शपथ ग्रहण का न्योता देने उनके आवास 10 जनपथ पहुंचे।
सूत्र: सीएम पद के अलावा शिवसेना को 15 मंत्रीपद मिलेंगे। एनसीपी को उप-मुख्यमंत्री और 13 मंत्रीपद जबकि कांग्रेस को स्पीकर और 13 मंत्रीपद मिलेंगे।
-भावी सीएम उद्धव ठाकरे वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे। यहां कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना की बैठक होने जा रही है। उद्धव 28 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे।
नेताओं और किसानों को न्योता
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा, हमने शपथ ग्रहण समारोह के लिए सोनिया गांधी को आमंत्रित किया है। वहीं, कांग्रेस नेता विजय वेडट्टीवार ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, एमके स्तालिन, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को न्योता दिया गया है। शिवसेना नेता विनायक राउत ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में करीब 400 किसान परिवारों को भी बुलाया गया है, जिनके परिजनों ने हालात के चलते खुदकुशी कर ली थी।
अजित पवार बैठक में पहुंचे
-एनसीपी की बैठक के बाद अजित पवार ने कहा- मुख्यमंत्री कल शपथ लेंगे। मैंने सभी विधायकों से कहा है कि वो इस मौके पर मौजूद रहें।
अजित पवार के लगे पोस्टर
महाराष्ट्र- बारामती में अजित पवार के पोस्टर लगे। इनमें लिखा है- अब हमें फैसला करने दो कि आपको क्या करना है और क्या नहीं। पूरा महाराष्ट्र आपकी तरफ भविष्य के सीएम के तौर पर देख रहा है।
उद्धव के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं ये नेता
उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अशोक गहलोत, अखिलेश यादव समेत भाजपा विरोधी खेमे के कई नेताओं को बुलावा भेजा गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख और उद्धव के चचेरे भाई राज ठाकरे को भी न्योता भेजा गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण समारोह पर बंबई उच्च न्यायालय ने कहा कि सार्वजनिक मैदानों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा नहीं बननी चाहिए। न्यायमूर्ति एससी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति आरआई छागला की खंडपीठ ने कहा कि अन्यथा हर कोई इस तरह के कार्यक्रम के लिए मैदान को इस्तेमाल करना चाहेगा।ठाकरे गुरुवार शाम को दादर के शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अदालत गैर सरकारी संगठन ‘वीकम ट्रस्ट’ की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस मामले में सवाल उठाया गया कि शिवाजी पार्क खेल का मैदान है या मनोरंजन का स्थल।
महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र: नवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण जारी
मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र में सियासी तस्वीर साफ होती हुई दिख रही है। शाम को हुई महा विकास अगाड़ी (शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन) की बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे को नेता चुना गया। इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया। सुबह आठ बजे से शुरू हुए इस सत्र के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा रही है।
14वीं विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने विधान भवन के प्रवेश द्वार पर अजित पवार और पार्टी विधायक रोहित पवार से मुलाकात की। सुले ने कहा कि यह दिन अपने साथ बड़ी जिम्मेदारी लाया है।
सदन में कार्यवाहक अध्यक्ष कालीदास कोलांबकर ने बबनराव पचपुते, विजयकुमार गावित और राधाकृष्ण विखे पाटिल को सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया। पीठासीन अधिकारी पचपुते और गावित ने सबसे पहले शपथ ली और फिर इसके बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली। अजित पवार जब शपथ लेने के लिए मंच पर गए तो एनसीपी सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया।
एनसीपी नेता अजित पवार, छगन भुजबल, कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वाल्से पाटिल (राकांपा) तथा हरीभाऊ बागड़े (भाजपा) पहले शपथ लेने वालों में शामिल रहे।
फडणवीस ने कहा- सही समय पर सही बात कहूंगा
देवेंद्र फडणवीस से जब पूछा गया कि क्या अजित पवार के साथ सरकार बनाना गलती थी? तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं सही समय पर सही बात कहूंगा, चिंता न करें।
पार्टी में अजित पवार की स्थिति नहीं बदली: नवाब मलिक
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि अजीत पवार ने आखिर में अपनी गलती स्वीकार की। यह पारिवारिक मामला है और पवार साहब ने उन्हें माफ कर दिया है। पार्टी में उनका कद बहुत बड़ा है और पार्टी में उनकी स्थिति नहीं बदली है। नवाब मलिक के इस बयान के बाद यह साफ है कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार ही बनेंगे क्योंकि पहले हुई बैठकों में एनसीपी कोटे से उनका नाम ही उप मुख्यमंत्री के पद के लिए तय हुआ था।
सुप्रीम कोर्ट का शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ दायर एक याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इस याचिका में इन तीनों पार्टियों के खिलाफ महाराष्ट्र में जनादेश के खिलाफ मतदाताओं के विश्वास के उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था।
मैं एनसीपी में हूं और पार्टी में ही रहूंगा: अजित पवार
एनसीपी नेता अजित पवार ने बुधवार को कहा कि वह अपनी पार्टी में बने रहेंगे और इसके बारे में भ्रम पैदा करने की कोई वजह नहीं है। अजित पवार ने कहा कि अभी मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है, मैं सही समय आने पर बोलूंगा। मैंने पहले भी कहा था कि मैं एनसीपी में हूं और मैं एनसीपी में ही रहूंगा। भ्रम पैदा करने की कोई वजह नहीं है। अपने चाचा और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर मंगलवार देर रात जाने के बारे में अजित पवार ने कहा कि अपने नेता से मुलाकात करना मेरा अधिकार है।
शिवाजी पार्क में गुरुवार शाम को होगा शपथग्रहण
मुंबई के प्रसिद्ध शिवाजी पार्क में गुरुवार शाम 6.40 बजे उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले नेताओं के नाम की कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि एनसीपी और कांग्रेस से एक-एक नेता को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
महाराष्ट्र से देश में परिवर्तन की शुरुआत हुई: संजय राउत
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र से देश में परिवर्तन की शुरुआत हुई है। हमारा मिशन पूरा हुआ। मैंने कहा था हमारा सूर्ययान मंत्रालय के छठे मंजिल पर सफल लैंड करेगा, तब सब हंस रहे थे। लेकिन, हमारे सूर्ययान का सफल लैंडिंग हो गया। आने वाले समय में अगर ये सूर्ययान दिल्ली में भी उतरे तो आपको आश्चर्य नहीं होगा।
राज्यपाल से मिले उद्धव ठाकरे
महा विकास अगाड़ी के नेता उद्धव ठाकरे ने पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।
कांग्रेस बोली- उपमुख्यमंत्री पद पर नहीं हुआ फैसला
मुंबई में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि डिप्टी सीएम कौन होगा, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
सुप्रिया सुले ने गले लगाकर अजित पवार का किया स्वागत
एनसीपी सासंद सुप्रिया सुले ने अजित पवार का गले लगकर स्वागत किया। उन्होंने आदित्य ठाकरे का गले लगकर स्वागत किया और बधाई दी।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पोते और नवनिर्वाचित विधायक रोहित पवार ने कहा कि हम खुश हैं कि अजीत पवार वापस आ गए हैं। वह आज विधानसभा में हमारे साथ हैं और एनसीपी का हिस्सा हैं। हम उनके मार्गदर्शन में काम करेंगे।
आखिरकार बालासाहेब ठाकरे का सपना पूरा हो रहा है: शिवसेना विधायक
शिवसेना विधायक नीलम गोरे ने कहा कि हमें खुशी है कि आखिरकार बालासाहेब ठाकरे का सपना पूरा हो रहा है। शरद पवार और सोनिया मैडम द्वारा निर्देशित महा विकास अगाड़ी का नेतृत्व उद्धव ठाकरे करेंगे। उन्होंने गठबंधन के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। हम महाराष्ट्र के लिए खूब काम करेंगे।