फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra leaders gave statement after announcing result of election

महाराष्ट्र चुनाव नतीजे आने के बाद नेताओं ने दिए बयान, जानिए किसने क्या कहा?

Fri, 25 Oct 2019 05:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 25 Oct 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra leaders gave statement after announcing result of election
चुनाव, महाराष्ट्र (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र चुनाव नतीजे आने के बाद नेताओं के बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। जानिए किसने क्या कहा?

विज्ञापन


नंबर इतने बुरे भी नहीं हैं। हम अब भी भाजपा के साथ हैं। शिवसेना-भाजपा का गठबंधन बरकरार रहेगा। हम 50-50 के फॉर्मूले पर सहमत हैं।
 (संजय राउत, शिवसेना नेता)

हम कांग्रेस और अन्य सहयोगी के साथ मिलकर तय करेंगे कि आगे क्या करना है। हम शिवसेना के साथ नहीं जाएंगे। जिन लोगों ने हमें छोड़ा, जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। दल बदलना हमें छोड़ने वालों के पक्ष में नहीं रहा है।
 (शरद पवार, एनसीपी अध्यक्ष)

जनता पागल हो गई है, जो भाजपा-शिवसेना को वोट दे रही है। बाद में पछताएगी। कांग्रेस और उसके नेता अहंकार में जी रहे हैं। रस्सी जल गई है, लेकिन बल अभी तक नहीं गया। शरद पवार ने अकेले मेहनत की है। कांग्रेस के बड़े नेताओं का प्रचार करने नहीं आना महाराष्ट्र में हार की वजह है।
विज्ञापन

 (अबु आजमी, सपा नेता)

यह खबर सामने आते ही कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल और अब परिणाम में भी कांग्रेस भाजपा के बेहद करीब है, चुनाव आयोग ने पांच विधानसभा सीटों पर पुनर्मतदान की घोषणा कर दी। यह भाजपा की मदद करेगा। शर्मनाक।
विज्ञापन
विज्ञापन

( तहसीन पूनावाला, कांग्रेस नेता)

हम महाराष्ट्र में आसानी से जीते हैं और निश्चित तौर पर हरियाणा में सरकार बनाएंगे। मुझे आश्चर्य है कि वास्तव में आलोचक किस बात का जश्न मना रहे हैं।
 (प्रीति गांधी, भाजपा महिला मोर्चा सोशल मीडिया इंचार्ज)

एक बार फिर भाजपा-शिवसेना की सरकार को वापस लाने के लिए मैं महाराष्ट्र के लोगों का आभार प्रकट करता हूं। सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी को इस चुनावी जीत के लिए शुभकामनाएं।
 (नितिन गडकरी, वरिष्ठ भाजपा नेता)

मैं लोगों के इस फैसले का सम्मान करती हूं और एक नई ऊर्जा के साथ लोगों के लिए काम करती रहूंगी। मैं हार की समीक्षा सही ढंग से करूंगी।
( पंकजा मुंडे, परली से भाजपा प्रत्याशी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed