{"_id":"676a81f2057ffab9480e6ccb","slug":"maharashtra-ladki-bahin-scheme-transfer-of-aid-resumes-in-phases-cm-devendra-fadnavis-green-energy-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: लाडकी बहिन योजना के तहत सहायता का हस्तांतरण शुरू, 2.34 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: लाडकी बहिन योजना के तहत सहायता का हस्तांतरण शुरू, 2.34 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फायदा
Tue, 24 Dec 2024 03:12 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 24 Dec 2024 03:12 PM IST
सार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि हरित ऊर्जा अपनाकर राज्य के किसान जल्द ही दूसरी हरित क्रांति का नेतृत्व कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूरे राज्य में सौर ऊर्जा से चलने वाले गांव विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में सीएम देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के तहत आर्थिक मदद का लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरण फिर से शुरू हो गया है। राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते योजना के तहत हस्तांतरण बीते कुछ दिनों से बंद था। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने यह जानकारी दी। तटकरे ने बताया कि योजना के तहत किस्तों का वितरण चरणों में किया जाएगा।
योजना के तहत आर्थिक मदद बढ़ाने पर विचार करेगी सरकार
लाडकी बहिन योजना के तहत राज्य सरकार हर लाभार्थी महिला के बैंक खाते में 1500 रुपये भेजेगी। बीते महीने हुए विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत में इस योजना की अहम भूमिका बताई जा रही है। राज्य की मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि लाडकी बहिन योजना के राज्य में 2.34 करोड़ लाभार्थी हैं। योजना के तहत सरकार ने 2,100 रुपये प्रति माह देने का वादा किया है। जब इसके बारे में पूछा गया तो तटकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही कह चुके हैं कि अगले बजट के दौरान इस पर फैसला किया जाएगा।
सीएम बोले- अक्षय ऊर्जा अपनाकर दूसरी हरित क्रांति का नेतृत्व करेंगे किसान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि हरित ऊर्जा अपनाकर राज्य के किसान जल्द ही दूसरी हरित क्रांति का नेतृत्व कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूरे राज्य में सौर ऊर्जा से चलने वाले गांव विकसित किए जा रहे हैं। फडणवीस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री सौर कृषि फीडर परियोजना 2.0 के तहत वाशिम जिले के उम्ब्राथा और धाराशिव जिले के नारंगवाड़ी में परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सौर कृषि फीडर योजना किसानों को दिन के समय टिकाऊ और मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी। वर्तमान में, महाराष्ट्र में किसानों को 16,000 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जाती है। फडणवीस ने कहा कि सभी फीडरों को सौर ऊर्जा में स्थानांतरित करने की पहल दो साल पहले शुरू हुई थी और इसे चरणों में पूरा किया जाएगा।