फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Jharkhand Assembly Election 2024 Bye Polls Results PM Modi Amit Shah reaction news in hindi

PM Modi: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जीत के लिए मतदाताओं का जताया आभार, कहा- 'एकजुट होकर और ऊंची उड़ान भरेंगे'

Sat, 23 Nov 2024 07:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 23 Nov 2024 07:01 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र मिली ऐतिहासिक जीत पर राज्य की जनता को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड में झामुमो गठबंधन के प्रदर्शन के लिए हेमंत सोरेन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में एनडीए हमेशा आगे रहेगा। 

विज्ञापन
Maharashtra Jharkhand Assembly Election 2024 Bye Polls Results PM Modi Amit Shah reaction news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिला चुका है। राज्य में भाजपा और उसके सहयोगी 141 सीटों पर आगे है। इसी के साथ इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महाराष्ट्र में बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। इसी के साथ उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को आश्वासन दिया कि गठबंधन राज्य की प्रगति के लिए काम करता रहेगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को हार का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक साथ होकर हम और भी ज्यादा ऊंची उड़ान भरेंगे। महाराष्ट्र के भाइयों और बहनों, विशेषकर राज्य के युवा और महिलाओं का एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं लोगों को आश्वासन देता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा।"
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "जय महाराष्ट्र। इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर जी, ज्योतिबा फुले जी और वीर सावरकर जी की पुण्यभूमि महाराष्ट्र ने विकास के साथ-साथ संस्कृति और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले महायुति गठबंधन को इतना प्रचंड जनादेश देकर भ्रम और झूठ के सहारे संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है। यह जीत हर एक महाराष्ट्रवासी की जीत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में झामुमो को शुभकामनाएं दी
महाराष्ट्र के अलावा झारखंड में भी विधानसभा चुनाव हुआ। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन आगे है, जबकि भाजपा गठबंधन महज 18 सीटों पर ही आगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में झामुमो गठबंधन के प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "मैं झारखंड के लोगों का हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा आगे रहेंगे। मैं झामुमो को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "झारखंड में भाजपा को सबसे अधिक मत प्रतिशत का आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश वासियों का आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही, झारखंड भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए शुभकामनाएं देता हूं। भाजपा के लिए जनजातीय समाज की आकांक्षाओं की पूर्ति और उनकी अस्मिता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। एनडीए की केंद्र सरकार झारखंड वासियों की उन्नति, प्रगति और जनजातीय विरासतों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मोदी जी के नेतृत्व में हम निरंतर इस दिशा में कार्य करते रहेंगे। भाजपा झारखंड में एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।"


उपचुनाव में एनडीए कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को सराहा
पीएम मोदी ने उपचुनावों के नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर कहा, "एनडीए के जनहितैषी प्रयास हर जगह गूंजते हैं। मैं विभिन्न उपचुनावों के लिए एनडीए उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों का धन्यवाद। हम उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा, जमीनी स्तर पर किए गए प्रयास के लिए मुझे एनडीए कार्यकर्ताओं पर गर्व है। उन्होंने कड़ी मेहनत की और लोगों के पास जाकर सरकार के एजेंडे के बारे में उन्हें विस्तार से बताया।"


अमित शाह ने उपचुनाव के उम्मीदवारों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, "देशभर में हुए उपचुनावों में विजयी होने वाले एनडीए के सभी प्रत्याशियों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और विश्वास के सुंदर कालखंड का साक्षी बन रहा है। लोकसभा चुनाव, हरियाणा या महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनावों में एनडीए की यह जीत स्पष्ट करती है कि देश वासियों का मोदी जी पर अटूट भरोसा है। एनडीए के ये विजयी प्रत्याशी विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान देते रहेंगे।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed