फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra jalna road accident bus truck collision killed six

Maharashtra: जालना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में छह की मौत, कई घायल

Fri, 20 Sep 2024 12:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 20 Sep 2024 12:26 PM IST
सार

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत की खबर है। हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। 
 

विज्ञापन
maharashtra jalna road accident bus truck collision killed six
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत की खबर है। हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार सुबह वादीगोदरी-जालना के रास्ते पर शाहपुर के नजदीक हुआ। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र सड़क परिवहन की बस गेवरई से जालना जा रही थी। वहीं संतरों से भरा ट्रक अंबाड से आ रहा था। शाहपुर के नजदीक दोनों की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि घायलों को बस की खिड़कियां तोड़कर निकाला गया। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और 17 अन्य घायल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अंबाड और जालना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed