फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Increased passenger congestion at railway stations in Mumbai, Western Railway increased of trains

महाराष्ट्र: मुंबई में रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी यात्रियों की भीड़, पश्चिम रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या

Sat, 10 Apr 2021 05:02 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Apr 2021 05:02 AM IST
सार

  • अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए मुंबई डिवीजन के छह स्टेशनों छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, ठाणे, दादर और पनवेल में प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है

विज्ञापन
Maharashtra: Increased passenger congestion at railway stations in Mumbai, Western Railway increased of trains
Mumbai Railway station - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना से भयावह हालात के बीच मुंबई से मजदूरों का पलायन बढ़ने लगा है। पिछले साल वाली स्थिति से बचने के लिए लॉकडाउन के भय से मजदूर गांव की ओर लौटने लगे हैं। इससे रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई है। पश्चिम रेलवे ने प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को स्टेशन आने पर पाबंदी लगा दी है।

विज्ञापन


मध्य और पश्चिम रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या
मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजीव मित्तल ने शुक्रवार को कहा कि स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए मुंबई डिवीजन के छह स्टेशनों छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, ठाणे, दादर और पनवेल में प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है। भीड़ को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। केवल आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन जाने की इजाजत है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। इससे ज्यादातर प्रतीक्षा सूची के टिकट कंफर्म हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में 300 तक प्रतीक्षा सूची
कंसल ने बताया कि पश्चिम रेलवे में 100 से लेकर 300 तक की वेटिंग लिस्ट चल रही है। ज्यादा प्रतीक्षा सूची के टिकटों के आधार पर हम यह तय करते हैं कि किस रूट पर कितनी ट्रेनें चलानी है। पिछले साल लॉकडाउन के बाद लंबी दूरी की 310 ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। जिसमें से 90 फीसदी ट्रेनें चल रही हैं। अभी उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाली 116 ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed