{"_id":"5c251ee9bdec2257114a91f9","slug":"maharashtra-identity-of-five-members-who-attacked-christians-in-kolhapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : कोल्हापुर में ईसाइयों पर हमला करने वाले पांच सदस्यों की हुई पहचान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : कोल्हापुर में ईसाइयों पर हमला करने वाले पांच सदस्यों की हुई पहचान
Fri, 28 Dec 2018 12:20 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ईसाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर में क्रिसमस के दिन ईसाइयों पर हमला करने वाले कथित कट्टरपंथी ग्रुप के पांच सदस्यों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक ये सदस्य कर्नाटक के बेलगाम शहर व ग्रामीण इलाकों के हैं।
विज्ञापन
कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईसाइयों की सामूहिक प्रार्थना के दौरान हमला करने वालों में से पांच सदस्यों की पहचान की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी पहचान की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए कर्नाटक पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते रविवार को कोल्हापुर में सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए लोगों पर अज्ञात नकाबपोश लोगों ने हमला बोल दिया था, जिसमें 12 लोग घायल हो गए थे। घटना महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा के पास कोल्हापुर के चांदगढ़ तालुका स्थित चर्च में हुई थी।
विज्ञापन