फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh on stand up comedian Agrima Joshua says action will be taken against all who made very objectionable statements

अग्रिमा जोशुआ मामले में बोले देशमुख, आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 13 Jul 2020 10:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 13 Jul 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh on stand up comedian Agrima Joshua says action will be taken against all who made very objectionable statements
अनिल देशमुख - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज पर कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्रवाई करने से पहले स्थायी समिति से कानूनी राय ली जा रही है। देशमुख ने कहा कि उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो आपत्तिजनक टिप्पणियां या पोस्ट करते हैं। ऐसे सभी लोगों की एक सूची बनाई जा रही है। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन

शिवाजी महाराज का उड़ाया था मजाक

बता दें कि कॉमेडियन  अग्रिमा जोशुआ का साल 2019 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि इस वीडियो में अग्रिमा ने छत्रपति शिवाजी महाराज का मजाक उड़ाया है। इस पर एक यूट्यूबर शुभम मिश्रा ने अग्रिमा जोशुआ पर शिवाजी महाराज का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। आरोप है कि इस वीडियो में शुभम ने अग्रिमा को दुष्कर्म की धमकी दे डाली थी। 

विज्ञापन


शुभम का यह वीडियो के सामने आते ही बवाल मच गया और मामला महिला आयोग से लेकर पुलिस और महाराष्ट्र सरकार तक पहुंच गया। इस बीच अग्रिमा जोशुआ ने एक वीडियो के जरिए कहा कि अगर उनकी बातों से किसी को ठेस पहुंची है तो वो इसके लिए माफी मांगती हैं। वहीं शुभम मिश्रा ने भी अपना वीडियो डिलीट करते हुए माफी मांगी। पुलिस ने शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना विधायक ने की गिरफ्तारी की मांग

इस मामले के बाद अब अग्रिमा जोशुआ के उस वीडियो पर विवाद शुरू हो गया है जिस पर शुभम ने यह वीडियो बनाया था। शिवसेना विधायक प्रताप सारणिक ने भी यह दावा करते हुए कि अग्रिमा ने एक महान योद्धा का अपमान किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि, देशमुख ने कहा कि किसी महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना सही नहीं है। उमेश जाधव और इम्तियाज शेख के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 


अग्रिमा पर आरोप है कि उन्होंने अरब सागर में बनने वाली शिवाजी महाराज की प्रतिमा का मजाक उड़ाया था। सारणिक ने ट्वीट किया, 'अग्रिमा जोशुआ नाम की एक हास्य कलाकार ने अपनी कॉमेडी प्रस्तुत करते हुए शिवाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। मैंने वीडियो देखा और मुझे लगता है कि वह शिवाजी महाराज का सम्मान नहीं करती या उनके बारे में नहीं जानती हैं। मैंने गृह मंत्री को पत्र लिखकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। 

इम्तियाज शेख को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं, इस मामले में अग्रिमा के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकाने वाला वीडियो अपलोड करने वाले 28 वर्षीय इम्तियाज शेख को मुंबई पुलिस की साइबर शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। यूट्यूब पर 'उमेश दादा' का प्रोफाइल इस्तेमाल करने वाले शेख को पालघर जिले के नालासोपारा से गिरफ्तार किया गया। उसे आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न), 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकतें या शब्द का उपयोग करने) और आईटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed