फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis

Maharashtra: महाराष्ट्र में बारिश की मार के बीच भूकंप के झटके, देर रात किन जगहों पर कांपी धरती, तीव्रता कितनी?

Thu, 09 Jul 2026 06:41 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 09 Jul 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
बारिश की मार झेल रहे महाराष्ट्र में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके के नांदेड़, हिंगोली और परभणी ज़िलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रात करीब 1.37 बजे से 3.23 बजे के बीच महसूस किए झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 से 4.6 के बीच मापी गई।
विज्ञापन


मुंबई के चर्चित आइसक्रीम पार्लर का लाइसेंस निलंबित
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मुंबई के चर्चगेट स्टेशन के पास स्थित प्रसिद्ध 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर 'सुरक्षित भोजन, सुरक्षित महाराष्ट्र' अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। औचक निरीक्षण में पार्लर में जीवित चूहे और मक्खियां मिलीं। साथ ही आइसक्रीम के लिए जरूरी कोल्ड चेन भी नहीं पाई गई। निरीक्षण टीम ने मौके पर पिस्ता, अनानास और स्ट्रॉबेरी जैसे कई एक्सपायर्ड कृत्रिम फ्लेवर पाए, जिन्हें तुरंत नष्ट कर दिया गया। जांच में पता चला कि आइसक्रीम में केवल 7.94 प्रतिशत मिल्क फैट था, जबकि एफएसएसएआई (FSSAI) के अनुसार यह कम से कम 10 प्रतिशत होना चाहिए। एफडीए ने आइसक्रीम के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने तक पार्लर बंद रहेगा। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी तेजस्विनी पाटिल और आकाश चव्हाण ने संयुक्त आयुक्त पी आर सिंगारवाड और सहायक आयुक्त अनुपमा पाटिल की देखरेख में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed