फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Hearing in defamation case against Congress leader Rahul Gandhi will be held on January 29, read four important national news

महाराष्ट्र : राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में 29 जनवरी को होगी सुनवाई, पढ़ें देश की चार महत्वपूर्ण खबरें

Sun, 14 Nov 2021 05:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ठाणे
एजेंसी, ठाणे Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 14 Nov 2021 05:55 AM IST
सार

ठाणे जिले के भिवंडी की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आरएसएस के एक पदाधिकारी राजेश कुंते द्वारा दायर मानहानि मामले में संयुक्त सिविल जज और जेएमएफसी भिवंडी जेवी पालीवाल की अदालत अगली सुनवाई जनवरी में करेगी।

विज्ञापन
Maharashtra: Hearing in defamation case against Congress leader Rahul Gandhi will be held on January 29, read four important national news
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आरएसएस के एक पदाधिकारी द्वारा दायर मानहानि मामले में शनिवार को पेशी से छूट देते हुए सुनवाई के लिए 29 जनवरी का दिन तय किया है।

विज्ञापन


आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारी राजेश कुंते द्वारा कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि मामले में संयुक्त सिविल जज और जेएमएफसी भिवंडी जेवी पालीवाल की अदालत अगली सुनवाई जनवरी में करेगी। कांग्रेस नेता के वकील नारायण अय्यर ने अदालत से कहा कि कुछ कारणों से उनके मुवक्किल अदालत के समक्ष उपस्थित रहने में असमर्थ थे।
विज्ञापन


इसलिए उन्हें पेशी से छूट दी जाए। बता दें कि यह मामला भिवंडी में एक राजनीतिक रैली के दौरान गांधी द्वारा दिए गए एक भाषण से संबंधित है। इसमें जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। आइए जानते हैं देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन

वड़ोदरा में स्ट्रीट स्टॉल में खुलेआम मांसाहारी व्यंजन बेचना प्रतिबंधित

गुजरात के वडोदरा में नगर निगम ने एक अधिसूचना जारी कर स्ट्रीट फूड स्टॉल या रेस्तरां में खुलेआम सभी प्रकार के मांसाहारी व्यंजन को बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये अधिसूचना वडोदरा में कई लोगों से शिकायतें मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई के तौर पर जारी की गई है। डिप्टी मेयर नंदा जोशी ने कहा कि निगम ने मांसाहारी व्यंजन के सार्वजनिक प्रदर्शन या बेचने पर रोक लगाने की अधिसूचना जारी की है।

जगन्नाथ मंदिर को अज्ञात ने दान किए 28 लाख रुपये

ओडिशा के पुरी में स्थित विख्यात जगन्नाथ मंदिर में अज्ञात व्यक्ति ने 28 लाख रुपये कैश दान किए हैं। मंदिर श्राइन बोर्ड ने बताया कि गुप्त दानपात्र में ये राशि मिली है। मंदिर प्रशान ने बताया कि 28 लाख 10 हजार 691 रुपये कैश, 550 ग्राम सोना और 61.70 ग्राम चांदी हुंडी में मिला है जिसे 1975 मेंहुंदी एक्ट 1975 के तहत स्थापित किया गया है।

 

पंजाब के युवक की मनीला में गोलियां मारकर हत्या

गांव भम्मीपुरा के रहने वाले 34 वर्षीय युवक जीवन सिंह की मनीला (फिलीपींस) में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के रिश्तेदार संदीप सिंह ने बताया कि जीवन सिंह पिछले 12 वर्षों से मनीला में रह रहा था और वहां पर फाइनेंस का काम करता था।

वह घर का सामान लेने के लिए मनीला के स्टोर में जा रहा था, रास्ते में ही अज्ञात युवकों द्वारा उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी जीवन सिंह की पत्नी द्वारा फोन पर उसके परिवार वालों को दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था, उसके 6 साल की बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed