{"_id":"60647c67efd4e739f4130730","slug":"maharashtra-health-minister-rajesh-tope-says-to-citizens-to-prepare-for-strict-covid-restrictions-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टोपे की चेतावनी- कड़े फैसले के लिए तैयार रहें लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टोपे की चेतावनी- कड़े फैसले के लिए तैयार रहें लोग
Wed, 31 Mar 2021 07:13 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 31 Mar 2021 07:13 PM IST
सार
- कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी चेतावनी
- उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से कहा था कि वे लॉकडाउन के कार्यान्वयन के लिए योजना तैयार करें
विज्ञापन
सीएम उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए आने वाले दिनों में लोगों को कड़े कदमों के लिए तैयार रहना चाहिए। टोपे ने यहां पत्रकारों से कहा कि जान बचाना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को अधिकारियों से कहा था कि वे लॉकडाउन के कार्यान्वयन के लिए एक योजना तैयार करें, जिसका राज्य की अर्थव्यवस्था पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
राकांपा के नेता टोपे ने मंगलवार को कहा था कि लॉकडाउन राज्य सरकार के लिए अंतिम विकल्प है। स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को कहा, ‘‘राज्य में लोगों को आने वाले दिनों में कड़े कदमों के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हालांकि राज्य सरकार लॉकडाउन लागू नहीं करना चाहती है लेकिन जान बचाना सर्वोपरि है। इसलिए राज्य कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़े उपाय अपना सकता है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 27,918 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 27,73,436 पर पहुंच गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस महामारी से मंगलवार को 139 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 54,422 पर पहुंच गई थी।