{"_id":"61fd93bbd4217637aa13dc80","slug":"maharashtra-health-minister-rajesh-tope-says-third-wave-of-corona-will-finish-in-second-week-of-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- महाराष्ट्र में मार्च के दूसरे हफ्ते तक खत्म हो जाएगी कोरोना की तीसरी लहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दावा: स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- महाराष्ट्र में मार्च के दूसरे हफ्ते तक खत्म हो जाएगी कोरोना की तीसरी लहर
Sat, 05 Feb 2022 02:29 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:29 AM IST
सार
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे नेकहा, हमें विश्वास है कि ज्यादा मरीजों वाले जिलों में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद यह ग्राफ नीचे जाएगा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में मार्च महीने के दूसरे हफ्ते तक कोरोना महामारी की तीसरी लहर खत्म हो जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को यह दावा किया है। टोपे ने कहा कि कोरोना की मौजूदा स्थिति में नई पाबंदी लागू करने की बजाय हर सप्ताह पाबंदियों को शिथिल किया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। लेकिन राज्य के उन इलाको में संक्रमण में तेजी आई है जिन इलाकों में अब तक संक्रमण नहीं बढ़ा था। यही वजह है कि राज्य के कुछ जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि ज्यादा मरीजों वाले जिलों में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद यह ग्राफ नीचे जाएगा। विशेषज्ञों ने भी यही राय जाहिर की है कि मार्च महीने के दूसरे हफ्ते में तीसरी लहर खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन