फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Haryana elections updates CM manohar lal Khattar devendra fadnavis Nomination today

महाराष्ट्र चुनाव: सीएम फडणवीस ने दाखिल किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री गडकरी भी रहे साथ

Fri, 04 Oct 2019 04:17 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 04 Oct 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Haryana elections updates CM manohar lal Khattar devendra fadnavis Nomination today
Devendra Fadnavis, Nitin gadkari - फोटो : ANI

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। महराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संग रोड शो करने के बाद दक्षिण-पश्चिमी नागपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।  

विज्ञापन



विज्ञापन


महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस दक्षिण-पश्चिमी नागपुर से, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल से, जबकि कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी हरियाणा के सांपला से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नामांकन से पहले सीएम फडनवीस ने नामांकन दाखिल करने से पहले नागपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इसके बाद नागपुर में उन्होंने रोड शो किया। रोड शो के दौरान सीएम फडणवीस के साथ उनकी पत्नी अमृता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी साथ रहे। सीएम फडणवीस ने लोगों से समर्थन मांगा तो वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी भाजपा को वोट देने की अपील की। 
 


 
मालूम हो कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की सीट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नागपुर दक्षिण-पश्चिम गांव महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पड़ता है। यह विधानसभा नागपुर संसदीय क्षेत्र में आता है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।
 

नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने कई दिग्गजों का टिकट काटा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में मंत्री विनोद तावडे का टिकट काट दिया है। साथ ही प्रकाश मेहता और राज पुरोहित समेत अन्य दिग्गजों को भी टिकट नहीं दिया है। 

भाजपा द्वारा जारी इस सूची में काटोल से चरण सिंह ठाकुर, तुमसार से प्रदीप पटोले, नासिक पूर्व से राहुल ढिकाले, बोरिवली से सुनील राणे को टिकट दिया गया है। भाजपा नेता एकनाथ खडसे की बेटी रोहनी खडसे को मुक्ताई नगर से भाजपा ने मैदान में उतारा है। घाटकोपर पूर्व से पराग शाह विपक्षी पार्टियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। भाजपा ने कोलाबा से राहुल नरवेकर को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed