{"_id":"5ff799acac0e4a4eb87773f8","slug":"maharashtra-gram-panchayat-election-bjp-congress-and-ncp-alliance-in-patils-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव: चंद्रकांत पाटिल के गांव में भाजपा-कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन, अलग-थलग पड़ी शिवसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव: चंद्रकांत पाटिल के गांव में भाजपा-कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन, अलग-थलग पड़ी शिवसेना
Fri, 08 Jan 2021 05:00 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 08 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
panchayat election graphic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में हो रहे ग्राम पंचायत चुनाव में तीन दलों की महाविकास आघाड़ी बिखर गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के गांव खानापुर में कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया है। जहां भाजपा-कांग्रेस और एनसीपी का नया गठबंधन बना है और शिवसेना अलग-थलग पड़ गई है।
विज्ञापन
पाटिल कोल्हापुर के खानापुर गांव के निवासी हैं। इस गांव की आबादी करीब साढ़े तीन हजार है। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए शिवसेना के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस और एनसीपी का नया गठबंधन बना है।
विज्ञापन
दरअसल, विधानसभा चुनाव में स्थानीय शिवसेना विधायक प्रकाश आबिटकर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को भुदरगढ़-राधानगरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। लेकिन पाटिल कोल्हापुर की बजाय पुणे के कोथरूड से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। इसलिए ग्राम पंचायत चुनाव में आबिटकर बनाम पाटिल के बीच मुकाबला माना जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि ग्राम स्तर पर बने इस नए गठबंधन के बारे में चंद्रकांत पाटिल का कहना है कि ग्राम पंचायत का चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं होता है। बता दें कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 433 ग्राम पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं जिसमें से 47 ग्राम पंचायतों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। लेकिन खानापुर ग्राम पंचायत चुनाव में कांटे का मुकाबला है।