फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra govt will build Shivaji statue, cost of 3600 crore

3600 करोड़ में शिवाजी की पटेल से भी ऊंची प्रतिमा बनवाएगी महाराष्ट्र सरकार

Fri, 23 Dec 2016 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra govt will build Shivaji statue, cost of 3600 crore
- फोटो : shivaji

गुजरात के समुद्र तट पर बनने वाली सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कार्य बेशक अभी पूरा न हुआ हो लेकिन देश में उससे बड़ी एक और प्रतिमा के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। यह प्रतिमा बनेगी मुंबई के समुद्र तट पर। 

विज्ञापन


महाराष्‍ट्र के निर्माणकर्ता छत्रपति शिवाजी के नाम से बनने वाली यह प्रतिमा सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी काफी बड़ी होगी। जिसका निर्माण महाराष्ट्र सरकार की ओर से करवाया जाएगा। इसकी लागत 3600 करोड़ के करीब होगी। प्रधानमंत्री मोदी कल मुंबई में इसका भूमि पजन करेंगे। 
विज्ञापन


इकॉनोमिक टाइम्स की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी कल मुंबई में कई कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। जिनमें मुंबई के ट्रांसहार्बर लिंक, मेट्रो के 2बी और मेट्रो 4 और दो फ्लाइओवर के अलावा एक एलिवेटिड रोड का भी उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मराठाओं में पकड़ बनाना चाहती है फडणवीस सरकार

Maharashtra govt will build Shivaji statue, cost of 3600 crore

हालांकि इन सबसे अलग सबकी निगाहें देश की उस सबसे ऊंची प्रतिमा की ओर रहेंगी जिसका भूमि पूजन कल प्रधानमंत्री मोदी करने वाले हैं। मराठा क्षत्रप शिवाजी के नाम से बनने वाली इस प्रतिमा को गुजरात में बनने वाली सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा माना जा रहा है। 210 मीटर ऊंची इस प्रतिमा के निर्माण में 3600 करोड़ की लागत आएगी। मुंबई में अरब सागर के बीच में 16 हेक्टेयर भूमि पर इसका निर्माण कराया जाएगा।

महाराष्ट्र की देवेन्द्र फडणवीस सरकार ने इसके लिए पर्यावरण संबंधी तमाम मंजूरियां और फंड का प्रबंध कर लिया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। 

अलग रिजर्वेशन की मांग को लेकर लाखों लोग काफी दिनों से सड़कों पर उतरे हुए हैं। ऐसे में सरकार अपने इस कदम से मराठाओं में अपनी पकड़ एक बार फिर बनाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed