फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra governor pulls up two ministers for deviating from oath text

महाराष्ट्र: राज्यपाल कोश्यारी ने शपथ ग्रहण के दौरान दो मंत्रियों को लगाई फटकार

Mon, 30 Dec 2019 06:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Mon, 30 Dec 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
maharashtra governor pulls up two ministers for deviating from oath text
Maharashtra governor Bhagat singh koshyari - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को उद्धव ठाकरे के कैबिनेट विस्तार के दौरान लिखित विवरण से हटकर शपथ लेने पर दो मंत्रियों को फटकार लगाई। कांग्रेस के विधायक केसी पडवी जब कैबिनेट मंत्री की शपथ ले रहे थे तो लिखित शपथ विवरण पढ़ने के बाद कुछ पंक्तियां मतदाताओं के लिए बोल गए। कोश्यारी ने कड़े लहजे में तुरंत पडवी को रोका और उनसे कहा कि जो लिखा हुआ है उसे ही पढ़ें।

विज्ञापन

उत्तर महाराष्ट्र के अक्कलकुवा का प्रतिनिधित्व करने वाले सात बार के विधायक पडवी को राज्यपाल ने निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। फिर से शपथ लीजिए। मंच से जाने के दौरान पडवी ने राज्यपाल से माफी मांगी, जिसके बाद राज्यपाल ने मुस्कुरा दिया। इससे पहले कोश्यारी ने तब हस्तक्षेप किया जब कांग्रेस विधायक वर्षा एकनाथ गायकवाड ने पद और गोपनीयता की शपथ लेने के दौरान दलितों के मसीहा डॉ. बीआर आंबेडकर के नाम का जिक्र किया।

विज्ञापन


राज्यपाल ने गायकवाड को बीच में ही रोक दिया और शपथ लेते समय लिखित सामग्री तक ही सीमित रहने के लिए कहा। 

बता दें कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में मुख्यमंंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस से 36 नए विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed