गैर-कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति 31 अक्टूबर तक अंतिम वर्ष की परीक्षा और परिणाम पूरा कराएं: राज्यपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गैर-कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को पूरा करने के लिए कहा है। राजभवन की तरफ से बृहस्पतिवार को कहा गया कि राज्यपाल ने सभी कुलपतियों से 31 अक्टूबर, 2020 तक परीक्षा की पूरी प्रक्रिया के साथ परिणाम भी घोषित करने के आदेश दिए हैं।
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari, in his capacity as Chancellor of universities, asks vice-chancellors of non-agricultural universities to complete entire process of conducting final year exams including declaration of results by October 31, 2020: Raj Bhavan
— ANI (@ANI) September 3, 2020
जबकि इससे पहले राज्य के मंत्री उदय सामंत ने विश्वविद्यालयों में परीक्षा पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात की थी और विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते उच्चतम न्यायालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशानिर्देशों को बरकरार रखते हुए कहा था कि कोई भी राज्य विश्वविद्यालय अंतिम वर्ष की या सेमेस्टर परीक्षा कराए बिना छात्रों को प्रोन्नत नहीं कर सकता है। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि यूजीसी द्वारा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को 30 सितंबतर तक परीक्षा कराने के दिए गए दिशानिर्देश उसके अधिकार क्षेत्र में है।
वहीं सामंत ने सोमवार को कहा था कि महाराष्ट्र की 13 गैर कृषि विश्वविद्यालयों में से अधिकतर ने राज्य सरकार से 31 अक्टूबर तक परीक्षा कराकर नतीजे घोषित करने की समयसीमा बढ़ाने का आग्रह किया है।