फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government waives Mumbai entry toll for light vehicles Eye on Assembly polls news updates

चुनाव से पहले सौगात: मुंबई से जुड़े सभी पांच बूथ टोल फ्री; आधी रात से लागू होगा महाराष्ट्र कैबिनेट का फैसला

Mon, 14 Oct 2024 12:14 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 14 Oct 2024 12:14 PM IST
सार

महाराष्ट्र में छोटे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। आज रात 12 बजे के बाद छोटे वाहन चालकों को पांच टोल बूथों पर कोई टोल नहीं देना होगा। 

विज्ञापन
Maharashtra government waives Mumbai entry toll for light vehicles Eye on Assembly polls news updates
एकनाथ शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में छोटे वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे कैबिनेट ने बड़ा एलान किया है। राज्य सरकार ने मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी पांच टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल शुल्क को पूरी तरह से माफ करने की घोषणा की है। यह नियम आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले इसे महायुति सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

विज्ञापन


इन बूथों पर नहीं देना होगा टोल
अब आज रात 12 बजे के बाद छोटे वाहन चालकों को पांच टोल बूथों पर कोई टोल नहीं देना होगा। मुंबई में प्रवेश करने के ये पांच टोल बूथ हैं- 

  • वाशी
  • दहिसर
  • मुलुंड (एलबीएस रोड)
  • मुलुंड (ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे)
  • ऐरोली

पहले कितने रुपये वसूले जाते थे?
राज्य कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में बड़ी घोषणा की गई। फिलहाल हल्के मोटर वाहनों से 45 रुपये टोल वसूला जाता है, इससे राहत मिली है। कैबिनेट का यह फैसला अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में महायुति के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए कई उपायों के बाद आया है। 

विज्ञापन


क्या बोले महाराष्ट्र के मंत्री?
महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी दगडू भुसे ने कहा, 'मुंबई में प्रवेश करने के दहिसर, आनंद नगर, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड सहित पांच टोल प्लाजा थे। इन टोल पर 45 रुपये और 75 रुपये वसूले जाते थे, यह 2026 तक लागू था। लगभग 3.5 लाख वाहन आते-जाते थे। इनमें से लगभग 70 हजार भारी वाहन थे और 2.80 लाख हल्के वाहन थे। आज सरकार ने रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का फैसला किया है। लोगों को कतारों में लगने वाला समय बचेगा। सरकार कई महीनों से इस पर चर्चा कर रही थी और आज यह क्रांतिकारी फैसला लिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




लगातार हो रही थी टोल फ्री करने की मांग
महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने मुंबई में 55 फ्लाईओवर बनाए। इन पुलों की लागत वसूलने के लिए सबसे पहले मुंबई के प्रवेश द्वारों पर टोल बूथ बनाए गए। जैसे ही पुलों का निर्माण जैसे ही अंतिम चरण में पहुंचा तो टोल बूथों के निर्माण के लिए वर्ष 1999 में एक निविदा जारी की गई। वर्ष 2002 में सभी पांच टोल बूथ चालू हो गए। इसके बाद, मुंबई टोल बूथों पर प्रवेश बिंदुओं पर टोल वसूली शुरू की गई। महाराष्ट्र में, मुख्य रूप से मुंबई में, मनसे और कई कार्यकर्ता टोल माफ करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। हाल ही में, यूबीटी सेना और राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी मुंबई में टोल माफ करने की मांग की थी।


रोजाना 2.8 लाख हल्के मोटर वाहनों को फायदा होगा
महाराष्ट्र सरकार के मुंबई में प्रवेश के लिए घोषित टोल माफी के फैसले से रोजाना औसतन 2.8 लाख वाहनों को फायदा होने की संभावना है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि हर दिन 3.6 लाख वाहन एलबीएस रोड और मुलुंड में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, ऐरोली क्रीक ब्रिज, दहिसर में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और वाशी क्रीक ब्रिगेड पर स्थित पांच टोल बूथों से गुजरते हैं। शहर में प्रवेश करने के लिए इन पांच टोल प्लाजा से गुजरने वाले कुल 3.6 लाख वाहनों में से औसतन 2.8 लाख हल्के मोटर वाहन होते हैं। 

ट्रांसपोर्टर समुदाय ने जताई नाराजगी
हालांकि, ट्रांसपोर्टरों के एक संगठन ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए उस पर ट्रांसपोर्टर समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की कोर कमेटी के अध्यक्ष बाल मलकीत सिंह ने कहा, 'ट्रांसपोर्ट समुदाय के सदस्य के रूप में मुझे इस क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार देखकर दुख होता है, जो मुंबई के लोगों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने मांग की कि टोल छूट को वाणिज्यिक वाहन ऑपरेटरों तक बढ़ाया जाए।' उन्होंने सीमा चौकियों को समाप्त करने की मांग दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed