फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Government to soon mandate national anthem before public events in colleges

कॉलेजों में सार्वजनिक कार्यक्रमों से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य करने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार

Wed, 29 Jan 2020 06:53 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 29 Jan 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Government to soon mandate national anthem before public events in colleges
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत - फोटो : ट्विटर

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक आदेश जारी करेगी जिसके तहत पूरे प्रदेश के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में सार्वजनिक कार्यक्रमों से पहले राष्ट्रगान का गान करना अनिवार्य हो जाएगा। 

विज्ञापन


मुंबई में एक कार्यक्रम में सामंत ने कहा, 'कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सार्वजनिक कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले राष्ट्रगान का गान करना अनिवार्य करने के लिए शीघ्र ही आदेश जारी किया जाएगा। छात्र-छात्राओं में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना होनी चाहिए।'
विज्ञापन


उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री सामंत ने कहा कि कई लोगों ने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है और इसलिए यह जरूरी है कि सभी छात्रों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए और लोगों के बलिदान की याद दिलाने के लिए राष्ट्रगान गाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि सभी को अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए और सरकार विश्वविद्यालयों को यह निर्देश देने की तैयारी में है वह अपने नाम का बोर्ड मराठी में लिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed