फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Government Supreme Court Fadnavis government Floor Test date Mukul Rohatgi

महाराष्ट्र: SC में खुलासा, 30 नवंबर नहीं, फडणवीस सरकार के पास बहुमत के लिए सात दिसंबर तक का समय

Mon, 25 Nov 2019 03:33 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 25 Nov 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Government Supreme Court Fadnavis government  Floor Test date Mukul Rohatgi
देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के गठन पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान बहुमत परीक्षण की तारीखों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। पहली बार यह बात भी सामने आई है कि राज्यपाल की ओर से बहुमत साबित करने के लिए 14 दिन का समय दिया गया था। इससे पहले चर्चा थी कि सरकार का बहुमत परीक्षण 30 नवंबर को होना है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने पक्ष रखते हुए कहा कि राज्यपाल की ओर से देवेंद्र फडणवीस को बहुमत साबित करने के लिए 14 दिन का समय दिया गया था। चूंकि सरकार का गठन 23 नवंबर को हुआ था इसलिए फडणवीस सरकार को सात दिसंबर तक बहुमत साबित करना होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस-एनसीपी की मांग- जल्द से जल्द हो बहुमत परीक्षण
कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की तरफ से अदालत में कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी ने पक्ष रखते हुए राज्य में जल्द से जल्द बहुमत परीक्षम की मांग की। शिवसेना की तरफ से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने पूछा कि ऐसा क्या राष्ट्रीय आपातकाल था कि राष्ट्रपति शासन को सुबह 5.17 पर निरस्त करके सुबह 8 बजे शपथ दिलाई गई? राष्ट्रपति शासन को सुबह 5.17 बजे हटाया गया जिसका मतलब है कि 5.17 से पहले सब कुछ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने किसके कहने पर राष्ट्रपति शासन हटाया? बहुमत परीक्षण से आपत्ति क्यों? कैबिनेट ने कब राष्ट्रपति शासन हटाने की मंजूरी दी? सदन में तुरंत बहुमत परीक्षण कराया जाना चाहिए। पूरी कार्रवाई शक के घेरे में है। उस आपातकाल का अदालत में खुलासा करें। पोटेम स्पीकर बनाकर तुरंत बहुमत परीक्षण हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed