फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government's initiative for cancer care, day care chemotherapy centers to be built in six cities

Maharashtra: कैंसर की देखभाल के लिए महाराष्ट्र सरकार की पहल, छह शहरों में बनाए जाएंगे डे केयर कीमोथेरेपी सेंटर

Sun, 09 Feb 2025 08:53 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 09 Feb 2025 08:53 PM IST
सार

कैंसर की देखभाल और इलाज के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक पहल की शुरुआत की है। इसके तहत राज्य के छह शहरों में केयर कीमोथेरेपी सेंटर बनाए जाएंगे। इस बात की घोषणा रविवार को डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने की।

विज्ञापन
Maharashtra government's initiative for cancer care, day care chemotherapy centers to be built in six cities
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। - फोटो : एक्स/एकनाथ शिंदे

विस्तार

कैंसर के की देखभाल और सुधार के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक पहल की है। इसके तहत राज्य छह शहरों में डे केयर कीमोथेरेपी केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस बात की घोषणा रविवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने की। बता दें कि जिन छह राज्यों में डे केयर कीमोथेरेपी केंद्र बनाए जाएंगे उनमें ठाणे, सोलापुर, अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़ और वर्धा का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार की नई पहल
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने छह शहरों में डे केयर कीमोथेरेपी केंद्र की स्थापना के अलावा कैंसर मोबाइल वैन की भी बात की। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत आठ कैंसर मोबाइल वैन, 102 एम्बुलेंस, सात उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस, दो सीटी (कंप्यूटेड टोमोग्राफी) मशीनें और 80 डिजिटल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें वंचित क्षेत्रों में सेवा प्रदान करेंगी। 
विज्ञापन


कराई जाएगी व्यापक स्वास्थ्य जांच उपलब्ध
शिंदे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में लगभग दो करोड़ महिलाओं को व्यापक स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन आदि के परीक्षण होंगे। इसके लिए मोबाइल स्वास्थ्य जांच इकाइयाँ गांव-गांव तक पहुंचेगी ताकि महिलाओं को उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ' का गठन
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने 'उपमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ' के गठन की बात की, जो मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ की तरह काम करेगा। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद रोगियों को सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सात एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस गढ़चिरौली, चंद्रपुर, सिंधुदुर्ग, पुणे, रत्नागिरी और रायगढ़ जैसे जिलों में तैनात की जाएंगी।


शिंदे ने बताया कि इसके अलावा, 80 पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीनें ग्रामीण जिलों में तपेदिक का पता लगाने में मदद करेंगी और अस्पतालों में सीटी स्कैन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर 'मयाका' ऐप भी लॉन्च किया गया, जो मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed