फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government issued privilege motion against Arnab Goswami Devendra Fadanvis replied

टीवी पत्रकार के खिलाफ प्रिविलेज मोशन पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, बताया लोकतंत्र के लिए घातक

Tue, 08 Sep 2020 06:55 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 08 Sep 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra government issued privilege motion against Arnab Goswami Devendra Fadanvis replied
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में काफी गहमागहमी रही। शिवसेना सांसद प्रताप सरनाइक ने मीडिया संस्थान रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ प्रिविलेज मोशन जारी किया। 

विज्ञापन



इस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी आई है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अर्णब गोस्वामी पर जो प्रिविलेज मोशन आया है उस पर निर्णय विधानसभा अध्यक्ष करेंगे। सामना पेपर में जिस प्रकार से राज्यपाल, प्रधानमंत्री और अलग-अलग नेताओं को संबोधित किया जाता है उस समय अलग मापदंड और अर्णब गोस्वामी के लिए अलग मापदंड ऐसे कैसे हो सकता? 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि या तो कार्रवाई सभी पर हो या फिर किसी पर भी ना हो। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है उसको किसी भी हालत में जीने नहीं देंगे, तकलीफ देंगे, जेल में डालेंगे इस प्रकार से आवाज दबाने का काम इस सरकार की तरफ से होता है जो लोकतंत्र के लिए बहुत घातक है।


दरअसल, अर्णब गोस्वामी पर शिवसेना सांसद ने आरोप लगाया कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और आधारहीन टिप्पणी की। इसके अलावा सांसद ने आरोप लगाया कि अर्णब गोस्वामी लगातार मंत्रियों, लोकसभा सांसदों और विधायकों का अपमान कर रहे हैं और सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कई नेताओं पर निराधार आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed