{"_id":"5f26efa12dd30e05110b4358","slug":"maharashtra-government-is-becoming-active-in-sushant-singh-rajput-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में हरकत में आई महाराष्ट्र सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में हरकत में आई महाराष्ट्र सरकार
Sun, 02 Aug 2020 10:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में महाराष्ट्र सरकार हरकत में आती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह के साथ समीक्षा बैठक की। गृह विभाग के सूत्रों ने बताया कि पुलिस आयुक्त सिंह ने मुख्यमंत्री ठाकरे से मिलने से पहले गृह मंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात कर उन्हें मामले की जानकारी दी। उसके बाद गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
इस बीच गृह मंत्री देशमुख ने एक बार फिर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करने वालों की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया कि इस मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है और इसमें किसी तरह की कोताही नहीं हो रही है। पुलिस पेशेवर दृष्टिकोण से भी लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जिस क्षेत्र में घटना हुई है वहां की पुलिस को ही जांच का अधिकार
देशमुख ने कहा कि पटना पुलिस ने भले ही भारतीय दंड संहिता की धारा 12 और 13 के तहत पटना में एफआईआर दर्ज की है। लेकिन इसकी जांच और पूछताछ वहां की पुलिस और अदालत कर सकती है जिनके अधिकार क्षेत्र में यह घटना हुई है। वहीं, गृह विभाग के सूत्रों ने बताया कि पटना पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के बारे में कानूनी राय भी ली गई है।
विज्ञापन
बाढ़ से बेखबर बिहार सरकार अधिकार क्षेत्र के बाहर कर रही माथापच्ची
महाराष्ट्र गृह विभाग के सूत्रों ने कहा कि बिहार में 45 लाख लोग बाढ़ से बेहाल हैं लेकिन बिहार सरकार इससे बेखबर है और जो मामला उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है उसके लिए माथापच्ची कर रही है। पैसा और समय खर्च कर रही है। इससे साबित होता है कि बिहार पुलिस की जांच राजनीतिक कारणों से हो रही है।