फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government banned land acquisition for Nagpur-Goa Expressway In view of farmers protest

Maharashtra: नागपुर-गोवा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण पर रोक, किसानों का आक्रोश देख सरकार ने लिया फैसला

Thu, 20 Jun 2024 11:59 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 11:59 PM IST
सार

नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे के लिए 8419 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, इसमें से 8100 हेक्टेयर निजी कृषि भूमि है, जिसके चलते किसानों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Maharashtra government banned land acquisition for Nagpur-Goa Expressway In view of farmers protest
चंद्रकांत पाटिल - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण रोक दिया है। 802 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट के किनारे की सीटों पर लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन शिवेसना-भाजपा-राकांपा को हार का सामना करना पड़ा था। किसानों के विरोध को देखते हुए सरकार ने भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि इस परियोजना से राज्य के खजाने पर करीब 80 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ने का अनुमान है। परियोजना की घोषणा पहली बार सितंबर 2022 में की गई थी। वहीं, 2023-24 के बजट में इसके लिए पैसों की मंजूरी दी गई। वहीं, फरवरी 2024 में राज्य सरकार ने परियोजना को हरी झंडी दे दी थी। यह हाईवे 11 जिलों (वर्धा, यवतमाल, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, लातूर, बीड, धाराशिव, सोलापुर, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग से होकर गुजरेगा। इसलिए इसका नाम शक्तिपीठ रखा गया। 
विज्ञापन


इस परियोजना के लिए 8419 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, इसमें से 8100 हेक्टेयर निजी कृषि भूमि है, जिसके चलते किसानों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन के खराब प्रदर्शन के बाद सरकार ने इसे रोकने का फैसला किया। अक्टूबर में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। तब तक परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर रोक रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वरिष्ठ मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा, सरकार ने किसानों के विरोध को देखते हुए भूमि अधिग्रहण रोकने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अब यह मुद्दा खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed