महाराष्ट्र के बाढ़ग्रस्त किसानों के लिए 10 हजार करोड़ का राहत पैकेज, अब प्रति हेक्टेयर दस हजार रुपये मुआवजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को राज्य के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। सरकार ने कहा कि यह राशि दिवाली से पहले वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में समीक्षा के बाद इसकी घोषणा की।
ठाकरे ने कहा कि किसानों को 6800 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद के बजाय, हम इसे बढ़ाकर 10000 रुपये प्रति हेक्टेयर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र से भी ऐसा करने का आग्रह करूंगा। अब तक, हमने आपदा प्रभावितों को लगभग 3800 करोड़ रुपये की मदद दी है।
It is govt's duty to give help to those affected by flood & rains. After review meeting, I've decided to give Rs 10000 crores help to farmers & affected people for various work in flood-hit region. We're trying this help reaches people by Diwali: Maharasthra CM Uddhav Thackeray https://t.co/oFvJJjOkLO pic.twitter.com/pkZ8BpW3AN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 23, 2020
बता दें कि भारी बारिश से पश्चिमी महाराष्ट्र के 10 से अधिक जिलों में सात लाख हेक्टेयर में तैयार फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर, सतारा, उस्मानाबाद, लातूर, बीड और औरंगाबाद में मानसून की संतोषजनक बारिश के बाद किसान बंपर पैदावार की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन मूसलाधार बारिश ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
बारिश से सोयाबीन, कपास, चना, गन्ना, अनार जैसी खड़ी फसलें चौपट हो गईं। पश्चिमी महाराष्ट्र में सोलापुर और मध्य महाराष्ट्र में उस्मानाबाद सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं।