{"_id":"5f92aeff1836d4100a4705ec","slug":"maharashtra-government-announces-rs-10000-crore-relief-package-for-state-rain-hit-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के बाढ़ग्रस्त किसानों के लिए 10 हजार करोड़ का राहत पैकेज, अब प्रति हेक्टेयर दस हजार रुपये मुआवजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के बाढ़ग्रस्त किसानों के लिए 10 हजार करोड़ का राहत पैकेज, अब प्रति हेक्टेयर दस हजार रुपये मुआवजा
Fri, 23 Oct 2020 03:53 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 23 Oct 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को राज्य के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। सरकार ने कहा कि यह राशि दिवाली से पहले वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में समीक्षा के बाद इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
ठाकरे ने कहा कि किसानों को 6800 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद के बजाय, हम इसे बढ़ाकर 10000 रुपये प्रति हेक्टेयर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र से भी ऐसा करने का आग्रह करूंगा। अब तक, हमने आपदा प्रभावितों को लगभग 3800 करोड़ रुपये की मदद दी है।
विज्ञापन
It is govt's duty to give help to those affected by flood & rains. After review meeting, I've decided to give Rs 10000 crores help to farmers & affected people for various work in flood-hit region. We're trying this help reaches people by Diwali: Maharasthra CM Uddhav Thackeray https://t.co/oFvJJjOkLO pic.twitter.com/pkZ8BpW3AN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 23, 2020
बता दें कि भारी बारिश से पश्चिमी महाराष्ट्र के 10 से अधिक जिलों में सात लाख हेक्टेयर में तैयार फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर, सतारा, उस्मानाबाद, लातूर, बीड और औरंगाबाद में मानसून की संतोषजनक बारिश के बाद किसान बंपर पैदावार की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन मूसलाधार बारिश ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
बारिश से सोयाबीन, कपास, चना, गन्ना, अनार जैसी खड़ी फसलें चौपट हो गईं। पश्चिमी महाराष्ट्र में सोलापुर और मध्य महाराष्ट्र में उस्मानाबाद सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं।