फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government announced, colleges and universities to be opened from February 15

महाराष्ट्र सरकार का एलान, 15 फरवरी से खोले जाएंगे कॉलेज और यूनिवर्सिटी 

Wed, 03 Feb 2021 08:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Feb 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra government announced, colleges and universities to be opened from February 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना संक्रमण अब नियंत्रण में होने से महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने बड़ा फैसला किया है| महाराष्ट्र में 15 फरवरी से यूनिवर्सिटी और कॉलेज फिर से खोलने का एलान किया है| 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी और कॉलेज कुछ शर्तों के साथ खोले जाएंगे| शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के मुताबिक, क्रमिक आधार पर 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ ये आदेश दिया गया है|  महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्कूल 01 फरवरी से खुल चुके हैं| पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने 5वीं से 8वीं तक के स्कूल भी 01 फरवरी से खोलने की इजाजत दी| यूपी में भी आने वाले 10 दिनों में कक्षा 6 से 12वी के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू करने पर विचार कर सकती है|
विज्ञापन


अब ज्यादातर राज्यों ने स्कूल खोलने का फैसला किया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण 10 महीनों से बंद पड़े कई राज्यों के स्कूल अब फरवरी से फिर से खुलने जा रहे हैं। कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए देश के अधिकतर राज्य 10 वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए स्कूल खोल रहे हैं| कुछ राज्यों ने पहले ही कक्षा 10 से 12 तक के स्कूल खोले थे। अब 1 फरवरी से, स्कूल कक्षा 1 और 2 के छात्रों के लिए भी खोलने के लिए तैयार है। अधिकांश राज्य 10 वीं और 12 वीं के लिए छात्रों की तैयारी पूरी करने के लिए स्कूल खोल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed