फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Government allows cinema halls, theatres, multiplexes to open from 5 November

महाराष्ट्र में पांच नवंबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल और थिएटर, योग संस्थानों को भी मंजूरी

Wed, 04 Nov 2020 09:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 04 Nov 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Government allows cinema halls, theatres, multiplexes to open from 5 November
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

कोरोना वायरस महामारी के कारण अभी तक बंद चल रहे सिनेमा हॉल और थिएटर आदि को महाराष्ट्र सरकार ने दोबारा खुलने की अनुमति दे दी है। बुधवार को जारी एक आदेश में सरकार ने कहा कि सिनेमा हॉल, थिएयर व मल्टीप्लेक्स को 50 फीसदी की दर्शक क्षमता के साथ खोलने की मंजूरी दी जाती है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने योग संस्थान और इनडोर स्पोर्ट्स को भी दोबारा संचालन शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, ये राहतें कंटेनमेंट जोन के बाहर के इलाकों में ही प्रभावी होंगी। राज्य सरकार ने स्पष्ट कहा है कि कंटेनमेंट जोन में स्थित ऐसे संस्थानों को अभी दोबारा खुलने की अनुमति नहीं दी गई है।  
विज्ञापन

 

बता दें कि ये सभी प्रतिष्ठान मार्च में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद से बंद हैं। पिछले महीने राज्य में होटल और बार को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी गई थी। अब जारी दिशा-निर्देशों में सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाले स्वीमिंग पूल और निरुद्ध क्षेत्रों से बाहर स्थित स्वीमिंग पूलों को पांच नवंबर से फिर से खोला जा सकता है। योग संस्थान, बैडमिंटन हॉल, टेनिस, स्क्वैश कोर्ट, इंडोर शूटिंग रेंज को भी गुरुवार से खोला जा सकेंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed