फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra girl raped in palghar virar area two arrest accused drug addicts

Maharashtra: मंदिर गई युवती के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2023 01:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 24 Mar 2023 01:43 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 27 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया। आरोपी भी पालघर के विरार इलाके के निवासी हैं और दोनों नशे के आदी बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
maharashtra girl raped in palghar virar area two arrest accused drug addicts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर के विरार इलाके में एक 20 वर्षीय युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खबर के अनुसार, पीड़िता अपने दोस्त के साथ मंदिर गई थी, उसी दौरान दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के दोस्त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


27 मार्च  तक पुलिस हिरासत में रहेंगे आरोपी
पीड़िता के दोस्त ने शिकायत में बताया कि वह और पीड़िता विरार इलाके के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित जिवदानी मंदिर गए थे। उसी दौरान धीरज राजेश सोनी और यश लक्ष्मण शिंदे ने पीड़िता का यौन शोषण किया। आरोपियों ने पीड़िता के दोस्त के साथ मारपीट भी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 27 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया। आरोपी भी पालघर के विरार इलाके के निवासी हैं और दोनों नशे के आदी बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Maharashtra: औरंगजेब का तारीफ में लगाया व्हाट्सएप स्टेटस, पुलिस ने दर्ज की FIR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed