फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police Case Against Maharashtra Man For WhatsApp Status On Aurangzeb

Maharashtra: औरंगजेब का तारीफ में लगाया व्हाट्सएप स्टेटस, पुलिस ने दर्ज की FIR

Mon, 20 Mar 2023 08:54 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 20 Mar 2023 08:54 AM IST
सार

बताया जाता है कि यह मामला 16 मार्च का है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति ने मुगल बादशाह औरंगजेब से जुड़े एक स्टेटस को वाट्सऐप पर लगाया। इसके बाद उसके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।

विज्ञापन
Police Case Against Maharashtra Man For WhatsApp Status On Aurangzeb
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर सियासत गर्म होती जा रही है। इस बीच, कोल्हापुर जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने वाट्सऐप स्टेटस लगाकर औरंगजेब की तारीफ की थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि वडगांव पुलिस थाने में धारा 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) और भारतीय दंड संहिता के अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने वाट्सऐप स्टेटस पर बादशाह औरंगजेब की तारीफ की थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि यह मामला 16 मार्च का है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति ने मुगल बादशाह औरंगजेब से जुड़े एक स्टेटस को वाट्सऐप पर लगाया। इसके बाद उसके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म के बारे में अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट नहीं करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed