फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Girish Mahajan seen smiling and waving hands during surveying flood hit district

बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे मंत्री सेल्फी क्लिक करते आए नजर, विवादों में घिरे

Fri, 09 Aug 2019 02:39 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 09 Aug 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Girish Mahajan seen smiling and waving hands during surveying flood hit district
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घर बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। अब तक लगभग दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सांगली और कोल्हापुर जिले सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित हैं। इसी बीच राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन सांगली में बाढ़ के हालातों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। वह बाढ़ का जायजा लेते हुए कम और नाव में मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए ज्यादा नजर आए। जिससे कि विवाद पैदा हो गया है।

विज्ञापन


मंत्री के दो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। जिसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य धनंजय मुंडे ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। धनंजय भाजपा के स्वर्गीय नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं। महाजन के इस वीडियो पर विपक्ष ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। वीडियो ने कांग्रेस को बैठे-बिठाए राज्य सरकार को घेरने के लिए एक हथियार दे दिया है।
विज्ञापन

 



एनसीपी ने पूछा है कि क्या मंत्री पर्यटन पर थे। इतना ही नहीं एनसीपी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके असंवेदनशील जल संसाधन मंत्री का इस्तीफा लेने की मांग की है। एक वीडियो में महाजन के साथ एक अज्ञात व्यक्ति पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कुछ हिस्सों में पानी के बीच सेल्फी वीडियो लेता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें भाजपा नेता मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरे वीडियो में महाजन सड़क पर खड़े होकर बाढ़ के हालातों का जायजा लेते हुए दिख रहे हैं जबकि एक शख्स उनका सेल्फी वीडियो बना रहा है। धनंजय मुंडे ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'मंत्री गिरीश महाजन और अधिकारी मुस्कुराते हुए सेल्फी ले रहे हैं। क्या नेताओं में कोई संवेदनशीलता नहीं बची है? देवेंद्र फडणवीस जी इस असंवेदनशील मंत्री से इस्तीफा लीजिए। संबंधित अधिकारियों को निलंबित कीजिए।'

 


बाढ़ के कारण एक बच्चे की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष मुंडे ने महाजन से पूछा कि क्या उन्हें स्थिति को लेकर अपने दृष्टिकोण पर शर्म महसूस होती है। बता दें कि पिछले एक हफ्ते से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण सांगली और कोल्हापुर बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गुरुवार तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed