फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Former MLA Patil arrested by ED in Karnala Nagari Cooperative Bank scam

500 करोड़ की धोखाधड़ी: महाराष्ट्र के करनाला नगरी सहकारी बैंक घोटाले में पूर्व विधायक पाटिल गिरफ्तार

Wed, 16 Jun 2021 10:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 16 Jun 2021 10:43 PM IST
सार

महाराष्ट्र में हुए सहकारी बैंक घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। 500 करोड़ रुपये के इस घोटाले में बैंक के चेयरमैन को गिरफ्तार किया गया है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: Former MLA Patil arrested by ED in Karnala Nagari Cooperative Bank scam
इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पनवेल की करनाला नगरी सहकारी बैंक घोटाला मामले में ईडी ने चेयरमैन विवेकानंद शंकर पाटिल को गिरफ्तार किया है। यह मामला 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक घोटाले से संबंधित है। पाटिल पीडब्ल्यूपी के पूर्व विधायक हैं। 
विज्ञापन


पाटिल पर बैंक के अध्यक्ष रहते हुए 500 करोड़ रुपये से अधिक के धोखाधड़ी का आरोप है।  ईडी के अधिकारियों ने बताया कि पाटिल से पूछताछ की जा रही है। उन्हें मंगलवार रात में ही हिरासत में लिया गया था। पूर्व विधायक को धन शोधन निवारण अधिनियम (मनी लांड्रिंग रोधी कानून) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 


यह मामला नवी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा पिछले साल फरवरी में पूर्व विधायक और लगभग 75 अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। इसमें करनाला नगरी सहकारी बैंक में 512.54 करोड़ रुपए की अनियमितता का आरोप था। बैंक का मुख्यालय पनवेल में है। 


 

पुलिस ने पूर्व में पनवेल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पाटिल के अलावा उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कई अन्य लोगों को आरोपी के रूप में नामित किया था, जिन्होंने संस्था से ऋण लिया था। यह धोखाधड़ी का मामला उसी आधार पर दायर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed