{"_id":"60e57b6c8ebc3eff1c7cc34a","slug":"maharashtra-former-congress-minister-kripashankar-singh-joins-bhartiya-janata-party-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, चंद्रकांत पाटिल और देवेंद्र फडणवीस रहे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, चंद्रकांत पाटिल और देवेंद्र फडणवीस रहे मौजूद
Wed, 07 Jul 2021 03:32 PM IST
Tanuja Yadav
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 07 Jul 2021 03:32 PM IST
सार
महाराष्ट्र में कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे कृपाशंकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए कृपाशंकर सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व की कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सरकार में राज्य के गृह मंत्री रहे कृपाशंकर सिंह भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा में शामिल हुए सिंह 2008-2012 के दौरान मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे थे। उन्होंने 2019 में राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और उस वक्त से ही उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा में कृपाशंकर सिंह का शामिल होना ऐसे वक्त में हो रहा है जब अगले साल बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चुनावों के लिए भाजपा सत्तारूढ़ शिवसेना को हराने के संकल्प के साथ ‘मिशन 2022’ अभियान पहले ही शुरू कर चुकी है। इससे पहले भाजपा सिंह को निशाना बना चुकी है जिनका नाम भ्रष्टाचार के कई मामलों से जोड़ा गया था और उनपर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन