फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: CBI Officials reached Arthur jail to record Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh statement

Maharashtra: 100 करोड़ की वसूली मामले में पूर्व गृह मंत्री का बयान दर्ज करने आर्थर जेल पहुंची सीबीआई

Fri, 04 Mar 2022 02:50 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुंबई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 04 Mar 2022 02:50 PM IST
सार

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसी की जांच के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का बयान दर्ज करने आर्थर जेल में सीबीआई के  अधिकारी पहुंच गए हैं। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: CBI Officials reached Arthur jail to record Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh statement
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का 100 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी के मामले में बयान दर्ज करने के लिए लगातार दूसरे दिन सीबीआई अधिकारी आर्थर जेल पहुंचे।

विज्ञापन


जेल के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई के अधिकारी 3 मार्च से अनिल देशमुख के बायन दर्ज करने के लिए जेल में पहुंच रहे हैं। बायन दर्ज करने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सीबीआई अधिकारी सुबह 10:30 बजे अर्थर जेल में पहुंच गए थे। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री के वकील भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन


एनसीपी के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख को प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था और अब वह न्यायिक हिरासत में हैं।

बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि देशमुख ने कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारियों से रेस्टोरेंट और बार से प्रति महीने 100 करोड़ रुपये लेने को कहा था। देशमुख ने इन आरोपों के गलत बताया था लेकिन उन्हें अपने पद से हटना पड़ा था। सीबीआई ने इन आरोपों की जांच के लिए देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed